राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने शुरू की धनुष चलाने की ट्रेनिंग, ये हैं गुरु!

    रणबीर कपूर राम बनने के लिए नहीं छोड़ रहे कोई कसर, ले रहे हैं धनुष चलाने की ट्रेनिंग

    राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने शुरू की धनुष चलाने की ट्रेनिंग, ये हैं गुरु!

    रणबीर कपूर इन दिनों काफी छाए हुए हैं। होली पर भी उनकी पूरी फैमिली के साथ होली मनाते वीडियो खूब वायरल हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा भी दिख रही थीं। अब इसके अगले ही दिन एक्टर की अगली फिल्म रामायण के बारे में एक बड़ा अपडेट देखने को मिला है। दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    इन तस्वीरों में एक्टर ग्रे कलर की टीशर्ट और शॉर्ट में दिख रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी दिख रहा है। कहा जा रहा है कि ये शख्स और कोई नहीं बल्कि आर्चरी कोच हैं। यानी ये रणबीर को फिल्म रामायण के लिए धनुष चलाना सिखाएंगे। फोटोज में आप देख सकते हैं कि कुछ तीर भी टेबल पर रखे हैं। एक्टर जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

    रामायण की स्टारकास्ट

    रामायण को दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी होंगी। हाल ही में ई टाइम्स की खबर आई तो पता चला कि टीवी एक्टर रवि दुबे राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। हनुमान के रोल के लिए सनी देओल को चुना जा चुका है। वहीं रावण का किरदार केजीएफ स्टार यश निभाएंगे। शूर्पणखा के लिए रकुलप्रीत सिंह का नाम सामने आ चुका है। जबकि कैकेई का रोल लारा दत्ता करेंगी।

    तीन पार्ट में होगी फिल्म

    ये रामायण तीन पार्ट में होने वाली है। पहला पार्ट सीता के रावण द्वारा हरण के बाद खत्म हो जाएगा। दूसरे पार्ट में मुख्य रूप से हनुमान जी की एंट्री होगी। इसके बाद सुग्रीव से मिलना और लंका तक पुल बनाने की कहानी दिखाई जाएगी और तीसरे पार्ट में राम और रावण का युद्ध होगा। यानी तीसरा और आखिरी पार्ट काफी ज्यादा इम्पैक्टफुल होने वाला है। नितेश तिवारी ने फिल्म को एक ही बार दिखाने की गलती नहीं की है। वो नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का हाल भी आदिपुरुष जैसा हो जाए। 

    Tags