'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के 7 साल पूरे होने पर दिशा पाटनी ने किया एक्टर सुशांत सिंह को किया याद

    'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के 7 साल पूरे हो जाने पर दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने इस फिल्म से शुरू हुई अपनी जर्नी के बारे में शॉर्ट कैप्शन दिया

    'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के 7 साल पूरे होने पर दिशा पाटनी ने किया एक्टर सुशांत सिंह को किया याद

    'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थी। इस फिल्म के 7 साल पूरे हो जाने पर दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने इस फिल्म से शुरू हुई अपनी जर्नी के बारे में शॉर्ट कैप्शन दिया जिसमें लिखा था यहां से मेरी जर्नी की शुरुआत हुई सभी के प्यार और एक्सेप्टेंस के लिए सभी का शुक्रिया। उन्होंने लिखा कि सुशांत आप जहां भी हो आप खुश रहो और शांति में रहो। 

    इस फिल्म में दिशा पाटनी ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका का रोल प्ले किया था। जिनका फिल्म में एक्सीडेंट हो जाता है और वह मर जाती हैं। उनके इस छोटे से रोल को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। जिसके बाद दिशा बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गई। इस फिल्म में दिशा की मासूमियत पर दर्शक अपना दिल हार बैठे थे। वैसे कुछ लोगों ने दिशा पटानी के इस रोल को कैमियो रोल भी कहा था।

    वहीं सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। जिन्होंने एस धोनी का कैरेक्टर प्ले किया था। उन्होंने धोनी की तरह बनने और दिखने के लिए उनके साथ कई दिनों तक उनके घर में रहकर ट्रेनिंग भी ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस रोल को प्ले करने के लिए क्रिकेट की भी काफी दिनों तक ट्रेनिंग ली थी। सुशांत ने वह सभी काम किए थे जो एस धोनी अपनी निजी जिंदगी में करते थे। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से पहले भी सुशांत कई फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन उनको उसे तरह का फेम नहीं मिला जिस तरह का फेम उन्हें एमएस धोनी बनकर मिला। जिसके बाद उनका करियर पीक पर पहुंच गया। वहीं एक दिन अचानक उनकी मौत की खबर ने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। एमएस धोनी की इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आई थी जिन्होंने एस धोनी की पत्नी का किरदार निभाया था।

    Tags