Bigg Boss 17: अपनी ही बातों के जाल में खुद फंसीं अंकिता लोखंडे, एक गलती ने रिया चक्रवर्ती को बनाया सच्चाई की मूरत

    हाल ही में अंकिता लोखंडे ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी वजह से रिया चक्रवर्ती सच्ची साबित हो गई हैं। 

    Ankita Lokhande and Rhea Chakraborty

    Ankita Lokhande and Rhea Chakraborty

    बिग बॉस 17 के घर में सुशांत सिंह राजपूत का कई बार जिक्र हो चुका है। अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के घर में कई बार सुशांत सिंह राजपूत का नाम ले चुकी हैं। अक्सर अंकिता लोखंडे अपने अतीत को याद करके इमोशनल हो चुकी हैं। लोग तो ये तक बोलने लगे हैं कि अंकिता लोखंडे आज भी सुशांत सिंह राजपूत को भुला नहीं पाई हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिनको लग रहा है कि अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के फेम को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लोग उनको झूठा कहने लगे हैं। 

    बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में अभिषेक कुमार ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान हंगामा मचा दिया। अभिषेक कुमार का इस दौरान ने ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल से खूब झगड़ा किया। अभिषेक कुमार ने दावा किया कि वो क्लस्टोफोबिक हैं। जिसके बाद ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने खूब मजाक बनाया। जिसके बाद अंकिता लोखंडे भी इस बीमारी के बारे में बात करती नजर आईं। 

    गलती से अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के क्लस्टोफिबिया के बारे में बात करती दिखीं। अंकिता ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत को क्लस्टोफिबिया था। मुझे पता है कि क्लस्टोफिबिया का पेशियंट कैसे बिहेव करता है। अभिषेक कुमार क्लस्टोफिबिया के बारे में झूठ बोल रहा है। अंकिता लोखंडे के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत को क्लस्टोफिबिया था। वहीं अंकिता लोखंडे ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत को क्लस्टोफिबिया जैसी कोई बीमारी नहीं थी। उस समय लोगों ने अंकिता लोखंडे की पोस्ट पर यकीन किया था। वहीं रिया चक्रवर्ती की ट्रोल्स ने क्लास लगा दी थी। अब 3 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत के क्लस्टोफिबिया के राज से अंकिता लोखंडे ने खुद ही पर्दा हटा लिया है। 

    Tags