रैम्प पर अप्सरा बनकर उतरीं दिशा पाटनी, वीडियो देखकर थम गई फैंस की सांसे

    सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पाटनी रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं। 

    रैम्प पर अप्सरा बनकर उतरीं दिशा पाटनी, वीडियो देखकर थम गई फैंस की सांसे

    दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉट अदाकाराओं में से एक हैं जिनके लुक्स अक्सर फैंस के होश उड़ा देते हैं। दिशा पाटनी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। यही वजह है जो दिशा पाटनी फिगर के मामले में हॉलीवुड अदाकाराओं में भी मात देती हैं। बीती रात ही दिशा पाटनी रैप पर उतरी थीं। रैंप पर अपना कातिलाना अंदाज दिखाकर दिशा पाटनी ने सबके होश उड़ा दिए हैं। इस समय हर कोई केवल दिशा पाटनी के बारे में ही बात कर रहा है। बता दें बीती रात दिशा पाटनी इंडियन कुटूर वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। 

    फैशन शो के दौरान दिशा पाटनी ने सिल्वर कलर का शानदार आउटफिट पहना था। सिल्वर ड्रेस के साथ दिशा पाटनी ने डायमंड एयररिंग्स कैरी किए थे। वीडियो में दिशा पाटनी का सिल्वर मेकअप उन पर काफी जंच रहा है। इस ड्रेस में दिशा पाटनी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। रैंप पर दिशा पाटनी चांदी की तरह चमक रही थीं। रैंप पर दिशा पाटनी को देखते ही फैंस के बीच हंगामा मच गया। लोग दिशा पाटनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

    दिशा पाटनी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशा पाटनी के अलावा सारा अली खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी रैंप पर उतरकर बवाल मचा दिया। सारा अली खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर इंडियन कुटूर फैशन वीक में शांतनु और निखिल के लिए रैंपवॉक करते नजर आए। इस दौरान सारा अली खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर मे शोज टॉपर के तौर पर धमाकेदार एंट्री की। 

    रैंप पर सारा अली खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर गोल्डन लुक में नजर आए। जहां एक तरफ सिद्धार्थ रॉय कपूर गोल्डन व्हाइट कलर की शेरवानी में टशन दिखाते नजर आए। वहीं सारा अली खान ने गोल्डन कलर के डिजाइनर लहंगे में कमाल लग रही हैं। सारा अली खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर को साथ देखकर फैंस के तो होश ही उड़ गए। 

    Tags