Munawar Faruqui ऐल्विश की तरह पहुंचे जेल, इस घटिया हरकत की वजह से चढ़े पुलिस के हत्थे

    खबर आ रही है कि बीती रात मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    Munawar Faruqui ऐल्विश की तरह पहुंचे जेल, इस घटिया हरकत की वजह से चढ़े पुलिस के हत्थे

    ऐल्विश यादव बीते काफी समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रेव पार्टीज में सांप का जहर सप्लाई करने के जुर्म में पुलिस ने ऐल्विश यादव को गिरफ्कार कर लिया था। 3 दिन जेल में रहने के बाद अब ऐल्विश यादव बाहर आ चुके हैं। इस दौरान दावा किया गया था कि मुनव्वर फारुकी को गले लगाने की वजह से ऐल्विश यादव को जेल हुई है। इसी बीच Munawar Faruqui भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। जी हां सही सुना आपने...। खबर आ रही है कि बीती रात मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को धर दबोच लिया है। 

    बीती रात मुंबई पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापेमारी की थी। एक केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस हुक्का बार में छानबीन करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए इन लोगों में एक नाम मुनव्वर फारुकी का भी है। इस खबर ने मुनव्वर फारुकी के फैंस के बीच खलबची मचा दी है। 

    मुनव्वर फारुकी के फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि बिग बॉस का ये विनर ऐसे हुक्का बार में आखिर कर क्या रहा था। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी पर सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (COTPA) के कहत केस दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने इस हुक्का बार से 13,500 रुपए के 9 हुक्का और 4,400 कैश बरामद किए हैं। ये हुक्का बार इल्गली काम कर रहा था।

    गौरतलब है कि बिग बॉस से जुड़े सितारों की किस्मत इस समय गर्दिश में चल रही है। हाल ही में ऐल्विश यादव भी अपनी हरकतों की वजह से जेल जा पहुंचे थे। इसी बीच मुनव्वर फारुकी ने भी अपने फैंस को सदमा दे दिया है। हाल ही में मुनव्वर फारुकी एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में मुनव्वर फारुकी ने हिना खान के साथ रोमांस किया था। 

    Tags