Dunki Song Lutt Putt Gaya: पंजाब को लंदन बनाने निकले शाहरुख खान, तापसी पन्नू को देखते ही जागा रोमांस का कीड़ा

    कुछ देर पहले ही शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना लुट पुट गया रिलीज कर दिया गया है। 

    Dunki Song Lutt Putt Gaya: पंजाब को लंदन बनाने निकले शाहरुख खान, तापसी पन्नू को देखते ही जागा रोमांस का कीड़ा

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जल्द ही बॉक्स ऑफिस को हिलाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को खास बनाने के लिए शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ हाथ मिलाया है। कुछ समय पहले ही शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। शाहरुख खान की फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसी बीच शाहरुख खान ने अपने फैंस को एक और शानदार तोहफा दे डाला है। कुछ देर पहले ही फिल्म डंकी के मेकर्स ने फिल्म का गाना लुट पुट गया रिलीज कर दिया है। 

    इस गाने में शाहरुख खान बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म डंकी के इस गाने में शाहरुख खान देसी अवतार में नजर आ रहे हैं। कुर्ता पहनकर शाहरुख खान जमकर ठुमके लगा रहे हैं। अपने गाने को खास बनाने के लिए शाहरुख खान ने पंबाज को ही अमेरिका बना दिया है। गाने के बीच में तापसी पन्नू शाहरुख खान को हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाती नजर आ रही हैं। वहीं शाहरुख खान बड़े ही प्यार से तापसी पन्नू को देखे जा रहे हैं। 

    शाहरुख खान और तापसी पन्नू के इस अंदाज ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है। बता दें फिल्म डंकी में तापसी पन्नू शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी और सतीश शाह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान हार्डी नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो कि अपने दोस्तों के साथ लंदन शिफ्ट होना चाहता है।

    फिल्म में तापसी पन्नू मनु नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं विक्की कौशल शाहरु खान के दोस्त सुखी का रोल निभा रहे हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार शाहरुख खान क्रिसमस पर अपने फैंस को तोहफा देने वाले हैं। 

    Tags