सलमान-शाहरुख खान का डीपफेक वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी, बोले- मजा आ गया देखकर

    एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख, सलमान खान और रणबीर कपूर को देखकर फैंस की हंसी छूट गई। 

    सलमान-शाहरुख खान का डीपफेक वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी, बोले- मजा आ गया देखकर

    साइंस के जरिए हमे कई सारी सुविधाएं मिली हैं, जिसका आज हम इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे कहते हैं न किसी चीज के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। ये चीज हमने एआई के जरिए देखी है। एआई की तकनीक जब से आई है इसका शिकार कई सारे बॉलीवुड स्टार्स होते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एआई का इस्तेमाल करके शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन जैसे कई सितारों का डीपफेक वीडियो बनाया गया है। फैंस उस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

    जो डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ बच्चे एक-एक करके अलग-अलग फल लेकर सामने आ रहे हैं। उन बच्चों की शक्ल पर बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन की शक्ल लगाई गई है। वीडियो को देखने के बाद लोग लोटपोट होकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ स्टार्स का डीपफेक वीडियो।

    डीपफेक वीडियो देख फैंस नहीं रोक पाए हंसी

    इस डीपफेक वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कार्तिक आर्यन वाला सबसे बेस्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब एक्टर्स को नहीं छेड़ रहे है बल्कि उन बच्चों को परेशानी में डाल रहे हैं, जिनकी ये रियल वीडियो होगी। तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- ये चीज बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, लेकिन रणबीर कपूर काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग हंसी वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। वैसे आपको ये जानकार हैरानी होगी कि कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे कि जान्हवी कपूर, सुहाना खान और अनन्या पांडे का भी यहीं डीपफेक वीडियो उनकी शक्ल के साथ बनाया गया था। वो वीडियो को देखने के बाद भी फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

    Tags