शाहिद कपूर को विराट कोहली की नकल करता देख चौंक उठे फैंस, बोले- बायोपिक के लिए बेस्ट चॉइस

    शाहिद कपूर ने एक और रील फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो विराट कोहली की नकल करते दिखें हैं। फैंस उन्हें देखकर काफी शॉक्ड हैं।

    शाहिद कपूर को विराट कोहली की नकल करता देख चौंक उठे फैंस, बोले- बायोपिक के लिए बेस्ट चॉइस

    एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के चलते लोगों के बीच बने हुए हैं। हाल ही में वो अपनी फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त तरीके से करते हुए दिखाई दिए थे। उनकी फिल्म 9 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे एक दिन पहले एक्टर काफी फुरस्त में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक और नई रील बनाई है। उस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में शाहिद कपूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

    दरअसल शाहिद कपूर ने विराट कोहली के ऑडियो पर रील बनाकर सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। शाहिद कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली फीलिंग। वीडियो में शाहिद कपूर काफी फनी अंदाज में बैट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ शाहिद कपूर का वीडियो। 

    पहले शाहिद ने निकाली थी आंटी की नकल

    शाहिद कपूर के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मस्त प्लान है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही शानदार। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर ने इससे पहले भी एक रील बनाई थी, जिसमें वो एक आंटी की एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे, जोकि बोलती ही है कि तू मोटा कितना हो गया। फैंस को वो वीडियो भी काफी ज्यादा पसंद आया था।फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बात करें तो उसमें शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। अब देखना ये होगा कि इन दोनों स्टार्स की ये फिल्म लोगों को किस तरह से कितनी पसंद आती है।

    Tags