शहनाज़ गिल के साथ रोमांटिक हुए गुरु रंधावा, यूजर्स बोले -वीडियो छोड़ो शादी कर लो दोनों

    हाल में एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवार्ड से पहले दुबई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं। अब दुबई से उनका एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस को एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज़ में देखा जा सकता है।

    शहनाज़ गिल के साथ रोमांटिक हुए गुरु रंधावा, यूजर्स बोले -वीडियो छोड़ो शादी कर लो दोनों

    शहनाज़ गिल के लिए पिछले कुछ साल कई सारे इमोशन से भरे रहे। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने आप को ब्रेक दे कर जिंदगी में आगे बढ़ना सही समझा। अब वो कई बड़े इवेंट में शामिल होती हैं। हाल में एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवार्ड से पहले दुबई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं। अब दुबई से उनका एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस को एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज़ में देखा जा सकता है।

    गुरु रंधावा ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शहनाज़ को देख कर बैकग्राउंड में बज रहे गाने को एन्जॉय करते हैं। गाने के साथ ही गुरु एक्ट्रेस को घुमाकर डांस करने लगते हैं। दोनों के फैंस को इनका ये रोमांटिक अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है। देखिये-

    इस वीडियो पर दोनों के समर्थन में कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-दोनों कितने सही लग रहे हैं साथ में। मैं तो कहती हूं वीडियो छोड़ो शादी कर लो दोनों’, एक अन्य यूजर ने लिखा –‘ये दोनों की कितनी सही जोड़ी है। नज़र न लगे किसी की।’ एक और यूजर ने लिखा-शहनाज़ सिद्धार्थ को भूल गए हैं लोग’, एक यूजर ने लिखा ‘शहनाज़ को कितने दिनों बाद खुश और इतना ग्लोविंग देखा है।’

    बता दें, शहनाज़ गिल को बिग बॉस 13 से सिड्नाज़ नाम से पहचान मिली थी। लेकिन साथी सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई डेथ ने एक्ट्रेस को तोड़ दिया। अपने आप को लंबा वक़्त देने के बाद एक्ट्रेस ने वापसी की है। अब वो सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ नाम की फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म में गुरु रंधावा के होने की खबर है। साथ ही जस्सी गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स भी होंगे। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रोड्यूसर खुद सलमान खान हैं। ये फिल्म अगले साथ तक थिएटर में पहुंचेगी।

    Tags