गुरु रंधावा के गाने तेरी की ख्याल में हॉटनेस का तड़का लगाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, देखकर उड़े फैंस के होश

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का गाना 'तेरा की ख्याल' रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की जोड़ी काफी कमाल की लग रही हैं। 

    गुरु रंधावा के गाने तेरी की ख्याल में हॉटनेस का तड़का लगाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, देखकर उड़े फैंस के होश

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कितना अच्छा डांस करती है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। उनके डांस मूव्ज का हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस के शानदार डांस की झलक गुरु रंधावा और मलाइका अरोड़ा के गाने तेरा की ख्याल में देखने को मिला है। दोनों इस गाने में कमाल का डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। उनके डांस को देखकर सभी लोग काफी इंप्रेस होते हुए दिखाई दिए हैं। 

    तेरा की ख्याल के फर्स्ट हाफ में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ब्लैक ड्रेस में कमाल का डांस करती हुई नजर आई हैं। साथ ही वो सिल्वर कलर की शिमरी ड्रेस में भी बेहद ही हॉट लग रही है। इस गाने में मलाइका की अदाएं सच में देखने लायक है। एक्ट्रेस अपने हॉट मूव्ज से लोगों को लुभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाने को अबतक 35 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही 3 लाख व्यूज भी हासिल हो चुके हैं। आप भी यहां देखिए तेरा की ख्याल से जुड़ा हुआ गाना यहां।

    मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा के इस गाने पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वे पहले से कहीं ज्यादा एक दूसरे के साथ सहज हैं और यह दिखाता है। ऐसा लगता है कि उनके लिविंग रूम में एक डांस सेशन होगा और मैं इसके लिए यहां हूं। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बना है ये शख्स, कोई नहीं गुरु रंधवा की कंपटीशन। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- वह कहने का महान उदाहरण है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने खुद को अब यंग एक्ट्रेसेस की तुलना में बहुत बेहतर बनाए रखा है !! चौथे यूजर ने कमेंट कर लिखा- गुरु एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड है। पांचवें यूजर ने लिखा- आप मलाइका को इग्नोर कर सकते हो लेकिन गुरु को नहीं।

    Tags