Hrithik Roshan Birthday: सबा आजाद ने ऋतिक संग शेयर की लिपलॉक वीडियो, तो एक्स वाइफ सुजैन ने बताया बेस्ट फादर

    ऋतिक रोशन पर एक साथ फिदा हुईं गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ, दोनों ने दिल खोलकर किया बर्थडे विश

    Hrithik Roshan Birthday: सबा आजाद ने ऋतिक संग शेयर की लिपलॉक वीडियो, तो एक्स वाइफ सुजैन ने बताया बेस्ट फादर

    ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है। लेकिन इनमें कुछ खास विश भी है और वो हैं उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की। दोनों ने ही ऋतिक रोशन पर जमकर प्यार लुटाया है। बात करें सबा आजाद की तो उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो और ऋतिक लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने ऋतिक के लिए अगले 100 और साल की दुआएं की हैं। उन्होंने ऋतिक को अपना लव बताया है और कहा है कि वो ऐसे ही जगमगाते रहें। 

    जबकि सुजैन खान ने ऋतिक और उनके बच्चों की तमाम फोटोज से एक वीडियो बनाई है और उन्हें बेस्ट फादर बताया है। सुजैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रे (ऋतिक)... तुम रेहान और रिदान को दिए गए ज्ञान, प्यार और प्रतिबद्धता की प्रचुरता के साथ वास्तव में 'फादर ओशन' हो.. मैं तुमको और भी अधिक सफलता, सबसे बड़ी प्रेम कहानी और तुम्हारे सभी सपनों को साकार करने के लिए आशीर्वाद की कामना करती हूं। सच में.. भगवान तुमको असीम आशीर्वाद दें।'' उन्होंने आगे कहा कि ऋतिक 50 के हो गए लेकिन 30 की उम्र भी उन पर ज्यादा ही लगती है।

    फाइटर में मचाएंगे धमाल

    ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर भी इस महीने 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंग ग्रोवर जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म इंडियन एयरफोर्स की देशभक्ति की कहानी पर बेस्ड है। ऋतिक इसमें फाइटर प्लेन उड़ाते हुए अपने देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। इस फिल्म को पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

    इस फिल्म के बाद दर्शकों को उनकी फिल्म वॉर 2 का भी इंतजार रहेगा। ऋतिक टाइगर 3 में अपनी वॉर 2 की झलक दिखा चुके हैं। उनका एक छोटा सा कैमियो था।

    Tags