Fighter Song: 'शेर खुल गए' गाने पर जमकर थिरके ऋतिक-दीपिका, अनिल कपूर ने भी चौंकाया

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का गाना शेर खुल गए हुआ रिलीज, अनिल कपूर भी आए नजर

    Fighter Song: 'शेर खुल गए' गाने पर जमकर थिरके ऋतिक-दीपिका, अनिल कपूर ने भी चौंकाया

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे एक्टर्स भी अहम रोल मे हैं। फिल्म का अभी तक टीजर आया है जिसने काफी हलचल मचा दी है। टीजर के बाद फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फाइटर का पहला गाना शेर खुल गिए रिलीज कर दिया है। करीब ढाई मिनट के इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ साथ अनिल कपूर भी धमाल मचाते नजर आए हैं।

    ये एक पार्टी सॉन्ग है। गाने की शुरुआत ऋतिक रोशन के जाम से होती है जिसे पीकर ऋतिक झूमना शुरू कर देते हैं। वो यहां अपने डांस का हुनर दिखाते हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में ऋतिक हमेशा की तरह डैशिंग नजर आते हैं और इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो जाती है जो शॉर्ट ड्रेस और लॉन्ग बूट शूज में नजर आती हैं। दीपिका का यहां हॉट अवतार देखने को मिलता है। दोनों जमकर थिरकते हैं। करण सिंह ग्रोवर और बाकी सपोर्टिंग कास्ट भी इस गाने पर नाचते नजर आते हैं।

    गाने के आखिर में जब अनिल कपूर आते है तो माहौल बदल जाता है। उन्हें देखकर सब चौंक जाते हैं, आप भी उनको देखकर चौंक जाते हैं। वो भी किसी से पीछे नहीं रहते और अपना रंग जमाना शुरू हो जाते हैं।

    शेर खुल गए गाने को विशाल-शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है। इस गाने को कंपोज भी विशाल शेखर ने किया है। हालांकि ये गाना बहुत असर छोड़ता नजर नहीं आता है। इस गाने को देखा जा सकता है लेकिन सुनने के लिहाज से ये उतना अच्छा नहीं है।

    वहीं फिल्म फाइटर की बात करें तो फिल्म को पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर सभी एयरफोर्स के पायलेट बने हैं जो देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे। 

    Tags