ऋतिक रोशन पूर्व पत्नी सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्स्लान गोनी के साथ आये नज़र, सबा ने भी बिताया टाइम

    Hrithik Roshan Sussanne Khan

    Hrithik Roshan Sussanne Khan

    ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। हाल में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। वहीं देर शाम सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्स्लान गोनी के साथ एयरपोर्ट नज़र आई। दरअसल, ऋतिक और सुजैन गोवा में पार्टी कर रहे थे। लेकिन अपने पार्टनर्स के साथ। पूजा बेदी ने गोवा में एक खास पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा और सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्स्लान के साथ पहुंची थीं। वैसे तो पार्टी में जायद खान समेत कई और मेहमान थे। लेकिन सभी की नजरे तो इन चारों पर टिकी रहीं।

    पूजा ने तो इन चारों के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋतिक और अर्स्लान साथ देखे जा सकते हैं। वीडियो में एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड अर्स्लान के साथ ऋतिक को देख कर आप हैरान हो गए होंगे। इस पार्टी में ऋतिक ब्‍लैक टीशर्ट में, सबा प‍िंक ड्रेस में द‍िख रही हैं। वहीं सुजैन स‍िल्‍क ब्‍लैक ड्रेस में और उनके बॉयफ्रेंड अर्स्‍लान गोनी प्र‍िंटेट शर्ट में नजर आये। देखिये-

    इसी पार्टी से लौटे ऋतिक और सबा को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। वहीं देर शाम को सुजैन बॉयफ्रेंड अर्स्लान के साथ वापस लौटी थीं। सुजैन ने एक्स-हस्बैंड की कथित गर्लफ्रेंड को स्वीकार कर लिया है। दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलकर कमेंट करती देखी गईं हैं। वहीं ऋतिक ने सबा के साथ अपने रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। साथ छुट्टियों पर जाना, फैमिली पार्टी, मुलाकात सब में सबा शामिल रहती हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को ऑफिसियल कर सकते हैं। कुछ समय पहले तो ऐसी भी खबरें थीं कि ऋतिक और सबा शादी पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

    Tags