'क्या मजबूरी थी?' एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को देखकर लोगों ने बरसाए ऐसे ऐसे कमेंट्स

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद को करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना, एयरपोर्ट पर पैपराजी ने किया था स्पॉट

    'क्या मजबूरी थी?' एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को देखकर लोगों ने बरसाए ऐसे ऐसे कमेंट्स

    बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड आए दिन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी दोनों एक दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम निकाल ही लेते हैं। कई लोग दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं तो यहीं दूसरी तरफ दोनों को काफी ट्रोल भी किया जाता है। यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है दरअसल, आज कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया लेकिन दोनों को एक साथ देख फैंस बिलकुल भी खुश नहीं हुए और कई भद्दे कमेंट्स भी करते नजर आए।

    फैंस ने ऋतिक से पूछा कुछ ऐसा सवाल

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी सोशल मिडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। एक्टर के कई चाहने वाले दोनों को एक साथ देख काफी खुश हो जाते हैं तो कई फैंस कपल की खिल्लियां भी उड़ाते नजर आते हैं। यहीं इस बार भी फैंस ने एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड का मज़ाक उड़ाया और कई ऐसे सवाल पूछे हैं जिसे आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक यूजर ने एक्टर की पसंद पर ही उंगली उठा डाली और कहते नज़र आए कि" कोई और नहीं मिली क्या। किसी ने तो यह तक लिख दिया कि "सबा कहां से हॉट है यार। वहीं एक यूजर ने सबा के लुक्स का मजाक उड़ाते हुए लिखा "क्या मजबूरी थी जो इन्हें गर्लफ्रेंड बना लिया।

    कहते दिखे बाप बेटी की जोड़ी

    कई फैंस ने दोनों को एक साथ देख उनकी जोड़ी का मजाक उड़ाते हुए कहा "ये तो बाप बेटी लग रहे हैं" वहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों की उम्र पर निशाना साधते हुए कहा "प्यार अंधा होता है उम्र भी नहीं देखता। वहीं आगे बढ़ते हुए एक और यूजर ने लिखा कि "इन दोनों की जोड़ी बी-टाउन की सबसे बेकार जोड़ी है।

    Tags