ऋतिक रोशन के बॉडीडबल में दिखी सुशांत सिंह राजपूत की झलक, दोनों के बीच कनेक्शन जान हैरान हो जायेंगे

    ऋतिक के बॉडीडबल ने बताई सुशांत से कनेक्शन की ये हैरान करने वाली बात, जानिए 

    ऋतिक रोशन के बॉडीडबल में दिखी सुशांत सिंह राजपूत की झलक, दोनों के बीच कनेक्शन जान हैरान हो जायेंगे

    ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' को फैंस से अच्छा रिपोंस मिला था। इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन को जबरदस्त एक्शन सीन में देखा गया था। लेकिन क्या आपको पता है ये एक्शन सीन ऋतिक के बॉडी डबल मंसूर अली खान ने परफॉर्म किये थे। खास बात ये है कि मंसूर और ऋतिक की शूटिंग के वक़्त की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद आप मंसूर को सुशांत सिंह राजपूत समझ बैठेंगे।

    मंसूर अली खान की ये तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है। मंसूर का चेहरा काफी हद तक एक्टर जैसा ही लग रहा है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि मंसूर और सुशांत ने साथ में मार्शल आर्ट सीखा हुआ है। इसका खुलासा खुद आर्टिस्ट ने किया।

    मंसूर ने हमारी सहयोगी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वह 2009 में उसी मार्शल आर्ट ट्रेनर के मार्गदर्शन में सुशांत के साथ ट्रेनिंग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे अक्सर मिलते थे और हैलो-हाय किया करते थे। उस समय सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं ली थी। उस समय भी उन्हें जानने वाले दोनों में समानता देखते थे। अब इतने समय बाद भी मंसूर में लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की झलक नज़र आ रही है।

    Tags