दिल्ली में आई बाढ़ से जाह्नवी कपूर का हुआ बड़ा नुकसान, नहीं कर पा रही हैं ये जरूरी काम

    दिल्ली में आई बाढ़ ने रोका जाह्नवी कपूर का ये जरूरी काम, अब एक्ट्रेस कर रही हैं इंतजार

    दिल्ली में आई बाढ़ से जाह्नवी कपूर का हुआ बड़ा नुकसान, नहीं कर पा रही हैं ये जरूरी काम

    जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों मे हैं। वो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म उलझ में बिजी हैं। इस फिल्म में वो IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी के रोल मे हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में लंदन में खत्म हुई है।

    अब इसके बाद फिल्म का अगले शेड्यूल दिल्ली में था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, उलझ की शूटिंग 10 जुलाई से नई दिल्ली में होनी थी। दिल्ली में करीब 15 दिनों तक शूटिंग होनी थी लेकिन दिल्ली का बाढ़ और बारिश ने फिल्म के शेड्यूल पर पानी फेर दिया। फिल्म को पुरानी दिल्ली, लाल किला, कुतुब मीनार, और लाजपत नगर मार्केट में शूट होना था। वहीं साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में भी शूटिंग थी। लेकिन कास्ट और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए शूटिंग टालनी पड़ी।

    अब तो बस इंतजार है कि स्थिति कम नॉर्मल होगी तब शूटिंग की जाएगी। वैसे अभी मोटा माटी प्लान अगस्त के मिड में शूट करने का है। क्योंकि तब तक चीजें ठीक हो जाएंगी।

    फिल्म की कास्ट

    जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू लीड रोल मे होंगे। इनके अलावा राजेश तैलांग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी फिल्म में अहम भुमिकाओं में नजर आएंगे। इस थ्रिलर फिल्म को सुधांशु सरिया डायरेक्ट कर रहे हैं। 

    उलझ और बवाल के अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। फिलहाल तो एक्ट्रेस बवाल की ही प्रमोशन में बिजी हैं और मुंबई में जिम में पसीना बहा रही हैँ। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो पिलाटे कर रही हैं और हल्के से वो फिसल जाती हैं और गिरते गिरते बचती हैं।

    Tags