जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने दुनिया को बता दी अपने प्यार की सच्चाई, शिखर पहाड़िया बोले- 'मैं तुम्हारा...'

    जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने दुनिया ये सामने कबूला अपना प्यार, ओरी की वीडियो पर ये कमेंट मचा रहा धमाल

    जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने दुनिया को बता दी अपने प्यार की सच्चाई, शिखर पहाड़िया बोले- 'मैं तुम्हारा...'

    जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉएफ्रेंड शिखर पहाड़िया की कहानी काफी दिनों से चल रही है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं लेकिन कभी किसी ने अपने प्यार का इजार सबके सामने नहीं किया। पिछली बार अगस्त में शिखर जाह्नवी के साथ तिरूपति में तिरूमाला मंदर में नजर आए थे। अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे दुनिया के सामने शिखर और जाह्नवी के प्यार की सच्चाई आ गई है। 

    दरअसल हाल ही में जाह्नवी, सारा और अनन्या जैसे कई सेलेब्स के दोस्त ओरी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसमें स्कार किड्स सुहाना खान, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर जाह्नवी कपूर ने पहले एक कमेंट किया और उसके कुछ समय बाद शिखर का भी कमेंट आ गया। वो लिखते हैं, ''मैं बस तुम्हारा हूं।'' हालांकि अब ये कमेंट्स डिलीट कर लिए गए हैं। लेकिन जमाने के सामने एक बार कोतो शिखर ने अपना खुल्लम खुल्ला प्यार दिखा ही दिया है।

    कौन हैं शिखर पहाड़िया?

    शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं और साथ ही वो एक बिजनेस मैन भी हैं।

    जाह्नवी कपूर की फिल्में

    अब बात करें जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की तो एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ देखा गया था। अब एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। जाह्नवी इसमें क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। वो अपना तेलुगू मूवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू भी करने जा रही हैं। जाह्ननी फिल्म देवारा में जूनियर एनटीआर के साथ धांसू रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे रिलीज होने में टाइम लगेगा।

    Tags