दिवाली पार्टी में साड़ी नहीं संभाल पा रही थीं खुशी कपूर, बहन जाह्नवी कपूर ने थामा हाथ (वीडियो)

    जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आईं। लेकिन यहां पर खुशी कपूर को साड़ी पहनना महंगा पड़ा गया, इसके बाद बहन जाह्नवी ने उनकी मदद की।

    दिवाली पार्टी में साड़ी नहीं संभाल पा रही थीं खुशी कपूर, बहन जाह्नवी कपूर ने थामा हाथ (वीडियो)

    बॉलीवुड में दिवाली पार्टीज शुरू हो गई हैं। एक एक करके सेलेब्स बॉलीवुड स्टार्स और अपने दोस्तों को पार्टी दे रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिवाली की पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इसके बाद गुरुवार को पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी दिवाली की पार्टी दी। यहां भी बड़े बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं। दोनों अपने अपने आउटफिट में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। जाह्ननी ने हरे रंग की लंहगेदार स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी। वहीं खुशी कपूर ने व्हाइट शीर साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना था।

    अब इस पार्टी से दोनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल खुशी और जाह्नवी जब इस पार्टी में आती हैं तो पहले दोनों एंट्रेस पर आती हैं और पैपराजी को पोज देती हैं। लेकिन जब दोनों अंदर जाने लगती हैं तो जाह्नवी तो दनादन सीढ़ियों पर चढ़ जाती हैं। लेकिन खुशी कपूर को साड़ी में स्ट्रगल करना पड़ता है। उन्हें सीढ़ियों पर चढ़ने में मुश्किल होती है। बहन को स्ट्रगल करते देख जाह्नवी तुरंत अपनी बहन का हाथ थाम लेती हैं और उन्हें ऊपर चढ़ा लेती हैं। दोनों को इस तरह साथ देखना वाकई में अच्छा लग रहा था।

    दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर पिछले दिनों फिल्म गुड लक जैरी में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब एक्ट्रेस मिली नाम की फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ने फिल्म देखने की दिलचस्पी बढ़ा दी है। वहीं बात करें छोटी बहन खुशी कपूर की तो खुशी फिल्म द आर्चीज में सुहाना खान के साथ डेब्यू करती नज आएंगी।

    Tags