कंगना रनौत की तारीफ पर जावेद अख्तर ने नहीं दिया भाव, बोले- 'भूल जाइए, चलिए आगे'

    जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की तारीफ पर कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

    कंगना रनौत की तारीफ पर जावेद अख्तर ने नहीं दिया भाव, बोले- 'भूल जाइए, चलिए आगे'

    जावेद अख्तर हाल ही में पाकिस्तान गए थे और उन्होंने वहां मुंबई के 26/11 टैरर अटैक की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान वालों को ही सुना दिया। इससे हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। कंगना रनौत भी उनकी कायल हो गईं जो कभी उनके खिलाफ रहा करती थीं। उन्होंने जावेद के घर में घुसकर मारने वाले बयान की काफी तारीक की।

    हालांकि कंगना रनौत की इस तारीफ का जावेद अख्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कंगना की बात पर रिएक्ट करते हुए मीडिया से कहा, ''कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ही दिनों में फिर से पुराने जोन में वापस आ जाएंगी। चिंता मत करिए। ये बस कुछ समय के लिए है।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं कंगना को जरूरी नहीं समझता तो वो कैसे एक अहम टिप्पणी कर सकती हैं। उनके बारे में भूल जाएं, चलिए आगे।''

    क्या बोली थीं कगना?

    कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में। तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा... हाहाहा।''

    कंगन रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की है। वो इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनी हैं। उनका टीजर रिलीज किया जा चुका है और वो हू बा हू इंदिरा गांधी लग रही हैं।

    कंगना रनौत अकसर बॉलीवुड में कई सेलेब्स से पंगे ले चुकी हैं और बॉलीवुड के लोगों के खिलाफ बोलती रहती हैं। उनका नेपोटिज्म पर बड़ा कड़ा रुख कहता है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान की तारीफ की थी लेकिन अगले ही दिन उन्होंने कहा कि गूंजेगा तो श्री राम ही। इसलिए भी जावेद अख्तर को कंगना से बहुत उम्मीद नहीं हैं कि वो अपने स्टैंड पर कायर रहेंगी।

    Tags