कंगना रनौत ने की दिल्ली के लड़कों की तारीफ- ‘वो हमेशा लड़कियों के बिल भर देते थे’; बोलीं मुंबई वाले तो हिस्सा मांग लेते हैं!

    अक्सर लोगों को निशाने पर ले लेने वालीं एक्टर कंगना रनौत ने दिल्ली के लड़कों की तारीफ़ की है और बताया है कि वो मुंबई वालों से कैसे बेहतर हैं...

    कंगना रनौत ने की दिल्ली के लड़कों की तारीफ- ‘वो हमेशा लड़कियों के बिल भर देते थे’; बोलीं मुंबई वाले तो हिस्सा मांग लेते हैं!

    बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘धाकड़’ इस शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म में कंगना के ज़ोरदार एक्शन अवतार को लोग पसंद भी कर रहे हैं और वो खुद भी इसे प्रोमोट करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहीं। 

    हाल ही में कंगना फिल्म प्रोमोशन के लिए एक इंटरव्यू दे रही थीं और इस बातचीत में उन्होंने एक बहुत मज़ेदार चीज़ शेयर की। कंगना ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए दिल्ली के लड़कों की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने बताया कि एक्टर बनने से पहले के, स्ट्रगलिंग दिनों में वो और उनकी साथ लड़कियां अपने पुरुष दोस्तों पर काफी डिपेंड रहा करती थीं। 

    कंगना ने कर्ली टेल्स यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “दिल्ली एक बहुत अलग अनुभव था। मुझे नहीं पता अब कैसा है, लेकिन पहले हम 5-6 लड़कियां थीं और हम सबके मेल-फ्रेंड्स थे। उनको हमने अपना ड्राईवर बनाया होता था। वो हमें बाहर ले जाते थे, हमारे बिल्स भी भरते थे। दिल्ली के लड़कों, ये तुम्हारी तारीफ़ है। वो हमारे पूरे बिल भरते थे, वैसे भी हम थोड़ा सा ही तो खाती थीं। वो हमें इन बहुत फैन्सी जगहों पर ले जाया करते थे। जब मैं कमाने लागी, तो कई बार मैं भी बिल भर दिया करती थी, तो पे करने को लेकर कोई टेंशन नहीं थी।” 

    कंगना ने आगे बताया कि जब वो दिल्ली से मुंबई पहुंचीं तो दिल्ली के इस अनुभव के बाद उन्हें एक कल्चरल शॉक सा लगा। उन्होंने कहा, “लेकिन जब मैं मुंबई आई, अगर आप एक डेट पर भी जा रहे हो, तो आपको अपना-अपना हिस्सा पे करना होता था। तो मेरे लिए ये बहुत नया था, ये थोड़ा सा कल्चरल शॉक भी था। चंडीगढ़ में भी कभी मैंने डेट पर बिल नहीं पे किया था। लेकन मुंबई में सब इतने प्रैक्टिकल हैं कि अगर आप डेट पर भी हैं तो आपको बराबर-बराबर पे करना होता है।” 

    बता दें, कंगना मात्र 16 साल की उम्र में हिमाचल में अपनी घर से निकल गई थीं और 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू करने से पहले उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी, जिसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं।

    Tags