दादा बनने की उम्र में फिर पिता बने अर्जुन रामपाल, फैंस के बीच मची खलबली

    हाल ही में अर्जुन रामपाल ने खुलासा किया है कि वो चौथी बार पिता बन गए हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। 

    दादा बनने की उम्र में फिर पिता बने अर्जुन रामपाल, फैंस के बीच मची खलबली

    कुछ समय पहले ही अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया था। एक पोस्ट के जरिए गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने ऐलान किया था कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं। इसी बीच अर्जुन रामपाल ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर एक बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर दे डाली है। कुछ घंटों पहले ही गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे को जन्म दिया है। खुद अर्जुन रामपाल ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात का ऐलान किया है। बता दें अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। 

    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा, आज हमारे घर में एक छोटे से लड़के ने दस्तक दी है। मां और मेरा बेटा दोनों की सेफ हैं। यहां पर मैं डॉक्टर्स और नर्स की बेहतरीन टीम को धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस समय हमारा उत्साह सातवें आसमान पर है। हम दोनों को इतना सपोर्ट और प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया...। 

    गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल ने 20 जुलाई को अपने बेटे का स्वागत किया है। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। फैंस लगातार गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल को माता पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल को शुभकामनाएं देते नजर आए। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 बच्चों के माता पिता बनने के बाद भी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल ने शादी नहीं की है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल की मुलाकात हुई थी। साल 2019 में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल पहली बार माता पिता बने थे। 

    गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से पहले अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। हालांकि कुछ सालों में ही दोनों का तलाक हो गया। मेहर और अर्जुन रामपाल की 2 बेटियां हैं। अर्जिन रामपाल की बेटियों का नाम माहिका और मायरा है।

    Tags