करण जौहर के बच्चों ने पेश किया डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन, जमकर तारीफ कर रहे हैं बी टाउन सेलेब्स

    करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बच्चे यश और रूही डिस्को दीवाने गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट करते हुए भी दिखाई दिए हैं।  

    करण जौहर के बच्चों ने पेश किया डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन, जमकर तारीफ कर रहे हैं बी टाउन सेलेब्स

    डायरेक्टर करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स हैं जोकि किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वो कभी अपने स्टाइल तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार लेकिन वो अपने बच्चों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही से जुड़ा एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जिस कदर दोनों बच्चों की क्यूटनेस नजर आई है उसने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

    डायरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें उनके दोनों बच्चे यश और रूही उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने डिस्को दीवाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की क्यूटनेस सच में देखने लायक रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'ये डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन है।' इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए करण जौहर द्वारा शेयर किया गया यश और रूही का ये डांस वीडियो। कृपया विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी पर ध्यान दें।

    जहां यश नीले रंग की टी-शर्ट और नारंगी रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं रूही पीच टी-शर्ट और बेज शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा, "हाहाहाहाहा, शानदार!!! यदि आप मुझसे पूछें तो यह सबसे अच्छा है!" वहीं, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हार्ट आई इमोजीस को शेयर करते हुए लिखा, "अह्हा"। सिंगर सोफी चौधरी ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव... नई नाज़िया ज़ोहेब।" सबा अली खान ने लिखा, "वो हमेशा सहज और शुद्ध रहें...! महशाअल्लाह..." 

    करण ने हाल ही में अपनी आने वाली डायेक्टर की गई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। रणवीर सिंह, जया बच्चन, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे सितारे इस फिल्म में काम करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Tags