Yaariyan 2: पठान और गदर 2 के बाद फैंस को फिर मिलेगा एक्शन जबरदस्त का डबल डोज? यश दासगुप्ता ने खोली पोल

    यारियां 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच यारियां 2 स्टार यश दासगुप्ता ने अपनी फिल्म में दिखने वाले एक्शन सीन्स के बारे में बड़ा खुलासा किया है।  

    Yaariyan 2: पठान और गदर 2 के बाद फैंस को फिर मिलेगा एक्शन जबरदस्त का डबल डोज? यश दासगुप्ता ने खोली पोल

    आज यश दासगुप्ता, दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मिजान जाफरी के लिए बेहद खास दिन है। आज आखिरकार इनकी फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों को फिल्म 'यारियां 2' से काफी उम्मीद है। पिछली बार यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाढ़ दिए थे। ऐसे में फैंस इस बार भी फिल्म 'यारियां 2' से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। वहीं फिल्म 'यारियां 2' की स्टारकास्ट भी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं। यश दासगुप्ता, दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मिजान जाफरी लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच यारियां 2 स्टार यश दासगुप्ता ने अपनी फिल्म में दिखने वाले एक्शन सीन्स के बारे में बड़ा खुलासा किया है। 

    देसीमार्टिनी से बात करते हुए यश दासगुप्ता ने बताया है कि क्या फैंस को उनकी फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा या फिर नहीं...। यारियां 2 के बारे में बात करते हुए यश दासगुप्ता ने कहा, ये बात सच है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक्शन फिल्में कमाल कर रही हैं। हमारी फिल्म इन फिल्मों से काफी अलग है। यारियां 2 में आपको एक साथ कई जॉनर देखने को मिलेंगे। कहीं आपको लव स्टोरी दिखेगी, कहीं आपको नफरत नजर आएगी। कभी आपको बदला दिखेगा तो कहीं पर आप दोस्ती देख पाएंगे। हमारी फिल्म में केवल एक इमोशन नहीं है। रही बात एक्शन की तो उसे भी यारियां 2 में थोड़ी सी जगह दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यारियां 2 में आपको हर एक मसाला मिलने वाला है जो फैंस को पसंद है।

    इस दौरान यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां के बारे में भी बात की। हाल ही में नुसरत जहां ने सोशल मीडिया के जरिए यश दासगुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी थी। नुसरत जहां के बारे में बात करते हुए यश दासगुप्ता ने कहा, मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता। मैं सोशल मीडिया पर भी कमेंट करने से बचता हूं। ये बात नुसरत जहां जानती है। वो और मैं एक दूसरे से काफी अलग हैं। हालांकि मैं खुश हूं कि नुसरत जहां मेरी जिंदगी में आई। वो एक बहुत अच्छी लड़की है। 

    Tags