कार्तिक आर्यन को चाहिए करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी लाइफ पार्टनर, ये होनी चाहिए खासियत!

    कार्तिक आर्यन को अपने लिए चाहिए प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसी आइडल गर्ल

    कार्तिक आर्यन को चाहिए करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी लाइफ पार्टनर, ये होनी चाहिए खासियत!

    कार्तिक आर्यन का इन दिनों फिल्मी करियर ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है। हाल ही में एक्टर को उनकी फिल्म फ्रेडी के लिए ओटीटी प्ले का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड फंक्शन में कार्तिक आर्यन से कुछ पर्सनल लाइफ सवाल पूछे गए। पहले तो यही पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं या नहीं। इसके जवाब में एक्टर ने खुद को सिंगल ही बताया है।

    कार्तिक आर्यन ने आगे आइडियल गर्ल के बारे में पूछा गया, जिसके लिए उन्हें करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का मिक्स बताया। कार्तिक से उन हसीनाओं के नाम चुनने के लिए कहा गया जो 'वेल्थ', 'टैलेंट', 'लुक्स' और 'ह्यूमर' कैटेगिरी में आती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें करीना कपूर खान खूबसूरत लगती हैं, रवीना टंडन का ह्यूमर और प्रियंका चोपड़ा की दौलत पसंद है। आगे टैलेंट और म्यूजिक के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा को चुना। उन्होंने मजाक में कहा, "अभी वो इंडिया में आई है, सब कुछ प्रियंका चोपड़ा।"

    कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार एक्टर कियारा आडवाणी के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब एक्टर चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। ये एक पैरालंपिक चैंपियन की कहानी है जिन्होंने कभी फौज में अपना साहस दिखाया था।

    कार्तिक आर्यन इसके बाद फिल्म भूल भूलैया 3 और आशिकी 3 की भी शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि दोनों ही फिल्मों पर अभी ज्यादा अपडेट्स सामने नहीं आए हैं। भूल भूलैया 3 में तो एक्टर के साथ दोबारा कियारा आडवाणी हो सकती हैं लेकिन आशिकी 3 के लिए मेकर्स हीरोइन की तालाश मे हैं। कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी कुछ फाइनल नही है।

      

    Tags