करीना कपूर ने अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया इंटरनेशनल वुमन्स डे, वीडियो देख लोगों के मुंह में आया पानी

    एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में द क्रू फिल्म की एक्ट्रेस अलग ही अंदाज में इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाती हुई नजर आई हैं।

    करीना कपूर ने अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया इंटरनेशनल वुमन्स डे, वीडियो देख लोगों के मुंह में आया पानी

    विश्वभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं को सम्मान औऱ उनके हक को महत्व दिया जाता है। कई बॉलीवुड सेलेब्स इस दिन को अपने ही अंदाज में मनाते हुए दिखाई दिए हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ बिल्कुल अलग ही अंदाज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया है। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीना कपूर अपनी पूरी टीम और दोस्तों के साथ खाने का लुत्फ उठाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- महिला दिवस वो करके मनाओ, जिसे करने सबसे ज्यादा आंनद आता होष जैसे मुझे खाना खाने में और अपना पसंदीदा गाना सुनना। हमारे क्रू की तरफ से आप सभी को इंटरनेशनल वुमेंस डे की शुभकामनाएं। आप भी यहां देखिए करीना कपूर का वायरल होता वीडियो। 

    फैंस को पसंद आया करीना कपूर का अंदाज

    करीना कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बेबो है पूरी देसी। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- करीना कपूर है खान की शौकीन। इसके अलावा कुछ लोग दिल और फायर वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखाई पोस्ट पर नजर आए हैं।

    करीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी फिल्म द क्रू के गाने नैना का इस्तेमाल किया है। करीना कपूर को फैंस इस वीडियो में काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म द क्रू की बात करें तो उसमें एक्ट्रेस एयर होस्ट का रोल निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्मे में करीना कपूर के साथ कृति सेनन और तब्बू नजर आने वाली है। साथ ही करीना कपूर हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल होती हुई दिखाई दी थी।

    Tags