Koffee With Karan 8: दीपिका रणवीर को ट्रोल करने वालों पर बरसे करण जौहर, गाली देते हुए दिखाई मिडिल फिंगर

    हाल ही में कॉफी विद करण के नए एपिसोड में करण जौहर ने दीपिका रणबीर के एपिसोड को लेकर हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। 

    Koffee With Karan 8: दीपिका रणवीर को ट्रोल करने वालों पर बरसे करण जौहर, गाली देते हुए दिखाई मिडिल फिंगर

    करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ समय पहले ही करण जौहर ने अपने चैट शो के जरिए हॉटस्टार पर धमाकेदार एंट्री की थी। कॉफी विद करण के पहले ही एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। जिसकी वजह से लोगों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब भी लोग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ताना मारते हैं। 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तो इस मुद्दे पर आज तक भी चुप्पी नहीं तोड़ी। हालांकि मौका मिलते ही करण जौहर ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खिलाफ नफरत फैलाने वालों की क्लास लगा दी है। कॉफी विद करण 8 का नया एपिसोड सामने आ चुका है। इस एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर करण जौहर के मेहमान बनें। इस दौरान करण जौहर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का जिक्र करते दिखे। 

    करण जौहर ने कहा, 'मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एपिसोड अब तक का सबसे शानदार एपिसोड था। उस एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में खुद कर बयान दिया। जिसके बाद कुछ बेवकूफ लोगों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया।' 

    आगे करण जौहर ने खुलासा किया, 'लोगों के इस रिएक्शन को देखकर मेरा खून खौल रहा था। मेरे हिसाब से वो बेस्ट एपिसोड था। तुमको क्या पता किसी की पर्सनल लाइफ और शादी में क्या चल रहा है। तुम पहले अपनी पर्सनल लाइफ सुधारो बाद में किसी और पर कमेंट करना। मैं ऐसे लोगों को अपनी मिडिल फिंगर दिखाना चाहता हूं। मैं इन लोगों को शट अप बोलना चाहता हूं।'

    Tags