फिल्म 'राबता' के 5 साल पूरे होने पर कृति सेनन ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, देखिये वीडियो

    अब फिल्म 'राबता' के पांच साल पूरे होने पर अपने को-एक्टर को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

    फिल्म 'राबता' के 5 साल पूरे होने पर कृति सेनन ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, देखिये वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राबता' को आज 5 साल पूरे हो गये हैं। लेकिन अफ़सोस की बात है कि सुशांत आज हमारे बीच है नहीं। 14 जून 2020 को एक्टर ने अंतिम सांस ली थी। अब फिल्म 'राबता' के पांच साल पूरे होने पर अपने को-एक्टर को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

    कृति ने गाना गाते हुए ये वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘मेहरबानी जाते जाते मुझपे कर गया, गुज़रता सा लमहा एक दामन भर गया।’ आगे एक्ट्रेस फिल्म के 5 साल पूरे होने पर लिखा-‘ये कई मायनों में खास थी। एक फिल्म यादों से भरी हुई, एक जर्नी जो मेरे दिल के बेहद करीब है। और मैं के साथ चलते खुश हूं अपने दो खास सुशांत और दिनेश (विजान)’

    9 जून 2017 को रिलीज़ हुई राबता बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म के गाने और एक्टर्स की जोड़ी को पसंद किया गया था। इसी फिल्म के दौरान कृति और सुशांत के अफेयर की भी खबर थी। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने कभी भी रिलेशन में होने की बात नहीं स्वीकारी। सुशांत के निधन के बाद कृति ने अपने फेवरेट एक्टर को खोने का दुख जताया था।

    बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई थी कि एक्टर ने सुसाइड किया था। इस मामले में उस समय एक्टर की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई। ये भी सामने आया कि एक्टर के साथ रिया भी ड्रग्स लेन-देन में शामिल थीं। नारकोटिक्स ब्यूरो की जांच में एक गिरोह सामने आया था जिससे सुशांत द्वारा नशीली दवाओं की खरीद होती थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

    Tags