एड शीरन का परफेक्ट गाना सुन शाहरुख खान की बोलती हुई बंद, मन्नत में सिंगर ने दी शानदार परफॉर्मेंस

    एड शीरन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो हाथ में गिटार लिए हुए अपने परफेक्ट गाने को बखूबी गा रहे हैं। वो जिस तरह से अपना गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। उसे सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। 

    एड शीरन का परफेक्ट गाना सुन शाहरुख खान की बोलती हुई बंद, मन्नत में सिंगर ने दी शानदार परफॉर्मेंस

    इस वक्त मुंबई में चारों तरफ इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन की चर्चे हो रही है। उनके वीडियोज इस वक्त धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो एड शीरन का ऐसा सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर मन्नत में अपना फेमस गाना परफेक्ट गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब सिंगर गाना गा रहे हैं उस वक्त शाहरुख खान उनके गाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 

    दरअसल एड शीरन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो हाथ में गिटार लिए हुए अपने परफेक्ट गाने को बखूबी गा रहे हैं। वो जिस तरह से अपना गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। उसे सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। वीडियो में शाहरुख खान खुद एड शीरन के साइड में बैठकर उनकी आवाज को बेहद ही प्यार से सुन रहे हैं। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ एड शीरन का वीडियो यहां। 

    एड शीरन और शाहरुख खान के वीडियो ने मचाया बवाल

    फैंस एड शीरन और शाहरुख खान से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख खान और एड शीरन का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर अपने घर आए सिंगर को अपना सिग्नेचर पोज मारना सीखा रहे थे। वहीं, एड शीरन के एक वीडियो ने तो इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर दिया। उस वीडियो में एड शीरन सिंगर दिलजीत दोसांझ संग पंजाबी गाना गाते हुए दिखाई दिए थे। उस वीडियो पर एक्टर आयुष्मान खुराना तक ने कमेंट किया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस भी जमकर इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा एड शरीना के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा पार्टी रखते हुए हाल ही में नजर आए थे। 

    Tags