न्यासा देवगन ने छोटे बच्चे की तरह केक काटने से पहले दिखाई एक्साइटमेंट, परिवार संग मनाया 20वां बर्थडे

    एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना 20वां जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    न्यासा देवगन ने छोटे बच्चे की तरह केक काटने से पहले दिखाई एक्साइटमेंट, परिवार संग मनाया 20वां बर्थडे

    एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन लोगों के बीच हमेशा छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। 20 साल की उम्र में न्यासा देवगन हमेशा से ही फैंस के बीच लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया है। न्यासा देवगन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो परिवार संग अपना 20वां जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। छोटे बच्चे की तरह वो अपने जन्मदिन को लेकर एक्साइटमेंट दिखाती हुई नजर आई हैं। 

    दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त न्यासा देवगन का वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। वीडियो में न्यासा देवगन के साथ उनके पिता उनका जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैक ग्राउंड में न्यासा की मां काजोल देवगन अपना लाडली बेटी के लिए हैप्पी बर्थडे गाना गाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में न्यासा देवगन केक काटने से पहले एक छोटे बच्चे की तरह खुशी होती हुई दिखाई दे रही है। आप भी यहां देखिए न्यासा देवगन का वायरल होता हुआ वीडियो यहां। 

    न्यासा देवगन से जुड़ी बातें

    फैंस न्यासा देवगन के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद करते हुए दिखाई दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यासा देवगन का 20 अप्रैल के दिन जन्मदिन था। पिता अजय देवगन के अलावा उनके परिवार के सभी सदस्यों और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। काजोल और अजय देवगन की शादी 24 फरवरी 1999 में हुआ था। 20 अप्रैल 2003 को फिर उनकी बेटी न्यासा पैदा हुई। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से की थी। बाद में वो सिंगापुर अपनी आगे की पढ़ाई के लिए चली गई। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई की जर्नी जारी रखी।

    Tags