Singham 3: शेर की तरह दहाड़े सिंघम अजय देवगन, फिल्म से पहली एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने

    सिंघम 3 से अजय देवगन का सबसे खतरनाक लुक आया सामने, रणवीर सिंह ने शानदार तरीके से किया इंट्रोड्यूस 

    Singham 3: शेर की तरह दहाड़े सिंघम अजय देवगन, फिल्म से पहली एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने

    रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम 3 को लेकर अब तक कई बड़े एक्टर्स सामने आये हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक इस फिल्म का हिस्सा हैं। टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार समेत ये एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इन सभी एक्टर्स के किरदारों के खुलासों के बाद अब आखिरकार असली सिंघम यानी अजय देवगन के फर्स्ट लुक से पर्दा हट गया है।

    रणवीर सिंह ने अपने सिंह सर का इंट्रोडक्शन शानदार अंदाज़ में किया है। यहां सिंघम की दहाड़ के साथ शेर की दहाड़ को भी देखा जा सकता है। ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

    सिंघम सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस फिल्म ने कहानी के साथ कमाई में भी कमाल किया था। उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी सिंघम।। म्यूजिक भी था सुपरहिट। पहली फिल्म को मिली सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने साल 2014 में सिंघम का दूसरा पार्ट बनाया और अब लंबे समय बाद एक बड़ी और अनोखी कास्ट के साथ तीसरी कड़ी भी आने वाली है। फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी अधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सिंघम के ये सभी शेर 15 अगस्त 2024 के मौके पर दहाड़ेंगे।

    पहली बार होगा कि दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन एक फिल्म का हिस्सा होंगे। ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। जिसका इंतजार अब बढ़ गया है।

    Tags