Oscars Controversy: ऑस्कर में सिर्फ थप्पड़ कांड ही नहीं हुआ था, इन विवादों ने भी बटोरीं थी सुर्खियां

    ऑस्कर्स में भी हुए जमकर विवाद, विल स्मिथ का थप्पड़ कांड तो सिर्फ एक उदाहरण है

    Oscars Controversy: ऑस्कर में सिर्फ थप्पड़ कांड ही नहीं हुआ था, इन विवादों ने भी बटोरीं थी सुर्खियां

    ऑस्कर हमेशा ही शानदार फिल्मों के अवॉर्ड के लिए जाना जाता है। यहां सितारों की और फिल्मों की चर्चा होती है। लेकिन ये जगह भी ऐसी है जहां कंट्रोवर्सी ने पीछा नही छोड़ा। साल 2022 में एक बहुत बड़ा थप्पड़ कांड हुआ था जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई थी लेकिन आपको बता दें कि ये इकलौटी ऑस्कर की कंट्रोवर्सी नहीं है। आइए आपको ऑस्कर्स के विवादों के बारे में बताते हैं।

    अवॉर्ड लेने से ही कर दिया इनकार

    ऑस्कर्स में कंट्रोवर्सी का नाता काफी पुराना रहा है। साल 1973 में भी एक बवाल हुआ था। फिल्म ‘द गॉडफादर’ के लिए मार्लन ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। हालांकि एक्टर ने अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया था।

    भाई को किया लिप किस

    साल 2000 के ऑस्कर में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने भाई को लिप किस कर दिया था। इसलिए एक्ट्रेस को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और खूब बवाल मचा था।

    गलत फिल्म का लिया गया नाम

    बात साल 2017 की है जब प्रेजेंटर्स के पास गलत नाम का लिफाफा चला गया था। उसने बेस्ट फिल्म के लिए ‘ला ला लैंड’ का नाम ले दिया था। जबकि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'मूनलाइट' को मिलना था। हालांकि इसके बाद सही नाम का ऐलान किया गया था।

    विल स्मिथ का थप्पड़

    साल 2022 के ऑस्कर अवार्ड में शो को क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे। उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर एक मजाक किया और इस पर विल को बहुत गुस्सा आ गया। वो तुरंत उठे और चलते शो के बीच में क्रिस को आकर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इसके बाद ऑस्कर कमेटी ने विल स्मिथ पर कार्रवाई की थी।

    Tags