नहीं रहे 'चिट्ठी आई है' गाने वाले पंकज उधास, सोनू निगम की आंखें हुईं नम

    गजल गायक पंकज उधास का निधन, बेटी ने दिया ये दुखद समचार

    नहीं रहे 'चिट्ठी आई है' गाने वाले पंकज उधास, सोनू निगम की आंखें हुईं नम

    'चिट्ठी आई है' ये गाना किसे नहीं याद होगा। आज भी ये गाना सुनकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। गाने में संजय दत्त की आखें नम होती देखी गई थीं लेकिन पंकज उधाज आज हम सबकी आंखों में आंसू छोड़ गए। पंकज अब इस दुनिया में नहीं है। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। पंकज की बेटी नायाब उधास ने ये दुखद खबर दी है। 

    पिछले कुछ दिनों से पकंज उधास की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आखिरकार उन्होंने 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे इसी अस्पताल में अंतिम सांसे लीं।

    सोनू निगम हुए गमगीन

    सोनू निगम ने भी पंकज उधास के जाने पर दुख जताया है। उन्होंने पंकज उधास की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। वहां होने के लिए आपका शुक्रिया। ओम शांति।''

    पंकज उधास ने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अपनी तमाम एल्बम्स में बहुत प्यारे गाने दिए हैं। उनके गाने हर किसी को इमोशनल कर देते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। 'चिट्ठी आई है' के अलावा 'ना कजरे की धार', 'चांदी जैसे रंग है तेरा', 'जिये तो जिये कैसे', 'जमाना खराब है' और तमाम ऐसे गाने हैं जिन्हें आप बस सुनते ही चले जाएंगे।

    Tags