परिणीति-राघव की शादी का अनसीन वीडियो हुआ लीक, कपल ने नाचते हुए ली थी एंट्री

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का मजेदार वीडियो आया सामने, कपल ने ऐसे डांस करते हुए शादी में ली थी एंट्री

    परिणीति-राघव की शादी का अनसीन वीडियो हुआ लीक, कपल ने नाचते हुए ली थी एंट्री

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। इसके लिए द लीला पैलेस को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी के दौरान होटल से कोई वीडियो सामने नहीं आया था। इसके लिए काफी सख्त इंतजाम किए गए थे। रात में सिर्फ एक रिसेप्शन की फोटो सामने आई थी। अगले दिन खुद परिणीति ने अपनी शादी की फोटोज शेयर की थी। जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। परिणीति ने शादी के जोड़े के साथ राघव के नाम की चुन्नी भी ओढ़ी थी।

    परिणीति और राघव की एक वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में राघव और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो रही है। परिणीति चोपड़ा नाचते हुए नजर आ रही हैं और राघव चड्ढा भी उनके साथ हैं और उन्होंने परिणीति के लिए हाथ में एक छाता लिया हुआ है। राघव चड्ढा भी साथ में परिणीति के साथ तोड़ा डांस करने की कोशिश करते हैं।

    परिणीति और राघव शादी के बाद दिल्ली लौट आए हैं। शादी के अगले दिन दोनों मीडिया के सामने आए थे। परिणीति हाथों में चूड़ा पहने और सिंदूर लगाए नई दुल्हन बनकर सामने आई थीं। अब वो दिल्ली में अपने ससुराल मे हैं। कपल जल्द ही अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए वेडिंग रिसेप्शन देगा जो शादी में नहीं पहुंच पाए थे।

    अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक रिसेप्शन दिल्ली मे देंगे और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जहां दिल्ली वाले रिसेप्शन में राजनीतिक जगत के लोग पहुंचेंगे वहीं मुंबई में बॉलीवुड बिरादरी के सेलेब्स शामिल होंगे। फिलहाल तो शादी में सान्या मिर्जा, भाग्यश्री, आदित्य ठाकरे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष मल्होत्रा, हरभजन मान और उनकी पत्नी गीता बसरा जैसे सेलिब्रेटी शादी के लिए पहुंचे थे।  

    Tags