शादी के 5 महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा को मौसी बनाएंगी परिणीति चोपड़ा? आग की तरह फैली प्रेग्नेंसी की खबर

    बीते दिन से दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

    शादी के 5 महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा को मौसी बनाएंगी परिणीति चोपड़ा? आग की तरह फैली प्रेग्नेंसी की खबर

    अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। लोगों को लग रहा था कि दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। जिसके बाद खुद दीपिका पादुकोण ने ही अपने होने वाले बच्चों को लेकर बड़ी खबर दी थी। दीपिका पादुकोण के बाद अब परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां पर परिणीति चोपड़ा एक ढ़ीलीढ़ाली शर्ट पहने दिखी थीं। परिणीति चोपड़ा का ये हाल देखकर फैंस को शक होने लगा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। 

    फैंस तो ये तक बोल रहे हैं कि अपना बेबीबंप छिपाने के लिए परिणीति चोपड़ा ने ऐसे कपड़े पहने हैं। वीडियो सामने आते ही ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। बीते दिन से हर कोई परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के बारे में ही बात कर रहा है। अगर आपको ऐसा लग रहा है तो आप भी गलत सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके लुक की वजह से लोगों को गलतफहमी हो रही है। 

    बता दें 5 महने पहले ही परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के सात सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस किए हुए हैं। परिणीति चोपड़ा को अक्सर दिल्ली और मुंबई के चक्कर लगाते हुए देखा जाता है। यही वजह है जो लोगों की नजर हमेशा परिणीति चोपड़ा पर बनी रहती है। शादी के बाद फैंस ने नोटिस किया था कि परिणीति चोपड़ा का वजन बढ़ रहा है। यही वजह है जो प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ते ही देर नहीं लगी। अब सच क्या है ये तो परिणीति चोपड़ा ही बता सकती हैं। 

    Tags