'शादी की तारीख क्या है?', पैपाराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब

    परिणीति चोपड़ा ने शादी की डेट पर किया रिएक्ट, दिया ये जवाब

    'शादी की तारीख क्या है?', पैपाराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउश में 13 मई को सगाई की थी। अब सब यही जानना चाहते हैं कि दोनों शादी कब करेंगे। हाल ही में मुंबई में परिणीति चोपड़ा को स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस सफेद कुर्ता और मैचिंग प्लाजो में नजर आईं। आखों पर चश्मे के साथ उन्होंने बालों की पोनीटेल बनाई थी। 

    जैसे ही पैपराजी ने परिणीति को स्पॉट किया तो लोग उनसे सवाल पूछने लगे कि शादी की तारीख क्या है। क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि परिणीति कब शादी कर रही हैं। परिणीति पहले तो मुस्कुराईं और फिर अपनी टीम की एक सदस्य की तरफ इशारा करते हुए बोलीं कि निशा को पता है। इसके बाद वो आगे बढ़ गईं। एक पैपराजी ने तो उनसे बोल भी दिया कि वो उसे अपनी शादी में बुलाएं। परिणीति फिर भी मुस्कुराती हुए अपनी गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गईं।

    उदयपुर में होगी शादी?
    हाल ही में परीणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंची थीं और उसके बाद वो राघव चड्ढा के साथ जयपुर भी गई थीं। उदयपुर में परिणीति चोपड़ा के दोस्त और करीबी रिश्तेदार भी थे। ऐसे में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस उदयपुर में डेस्टीनेशन वेडिंग करेंगी और ये शादी नवंबर में हो सकती है क्योंकि तब उदयपुर का मौसम काफी ठीक होता है।

    परिणीति का वर्कफ्रंट
    परिणीति चोपड़ा पिछली बार फिल्म ऊंचाई में नजर आई थीं जिसमें अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे लीड स्टार्स थे। अब एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। वो लीजेंड सिंगर अमजीत सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है जिसमें अभी सिर्फ दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।

    Tags