शादी के बाद कितने बच्चे चाहती हैं परिणीति चोपड़ा? पहले ही बता चुकी हैं बेबी प्लानिंग

    परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले ही बता दी थी अपनी बेबी प्लानिंग, राघव साथ अब मिलकर करेंगे ये काम

    शादी के बाद कितने बच्चे चाहती हैं परिणीति चोपड़ा? पहले ही बता चुकी हैं बेबी प्लानिंग

    परिणीति चोपड़ा ने पिछली 24 सितंबर को राघव चड्ढा से उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी की थी। इसके बाद ये कपल हाल ही में मालदीव में घूम रहा था। लोगों ने कहा कि परिणीति हनीमून पर गई हैं तो एक्ट्रेस ने खुद ही कहा कि वो मालदीव में हैं लेकिन हनीमून पर नहीं हैं। शादी के बाद सबका ध्यान इस बात पर रहता है कि कपल पैरेंट्स कब बनेगा। वैसे परिणीति चोपड़ा ने अपनी बेबी प्लानिंग पर पहले ही बात की हुई है।

    एक बार उन्होंने फिल्मफेयर से बात करते हुए बताया था कि वो ढेर सारे बच्चे गोद लेना चाहती हैं क्योंकि इतने ढेर सारे वो खुद पैदा नहीं कर सकतीं। एक्ट्रेस ने कहा था, ''मैं बच्चे गोद लेना पसंद करूंगी। मैं ढेर सारे बच्चे चाहती हूं। मैं शायद उन सभी को पैदा ना कर पाऊं। तो मैं गोद ले लूंगी।”

    परिणीति चोपड़ा को कैसा पति चाहिए था, इस बारे में उन्होंने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि पहला तो ये कि उसमें सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होना चाहिए। दूसरा वो खाने पीने और पहनने पर रोक ना लगाए, वो जैसी हैं उन्हें वैसे रहने दे। तीसरी क्वालिटी उन्होंने बताई थी कि वो अच्छा महकना चाहिए। यानी वो अच्छा परफ्यूम लगाता हो।

    Parineeti Chopra wedding

    हालांकि एक दूसरे इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी लेकिन देखिए अब एक्ट्रेस आप नेता राघव चड्ढा से शादी के बंधन में बंध गई हैं।

    परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

    परिणीति चोपड़ा पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने जसवंत सिंह गिल की पत्नी का रोल किया था। फिल्म में हालांकि उनका रोल काफी छोटा था लेकिन असरदार था। अब एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।

    Tags