बहन परिणीति की शादी छोड़ बेटी के साथ फार्म में एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका को अपनी बेटी के साथ बिताए अनमोल पलों को रिकॉर्ड करना बहुत पसंद है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। वहीं इस बार उन्होंने अपनी बेटी के साथ फार्मिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

    बहन परिणीति की शादी छोड़ बेटी के साथ फार्म में एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी मैरिड लाइफ में काफी ज्यादा खुश हैं दोनों अपनी लाइफ को काफी ज्यादा एंजॉय करते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी - प्यारी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों बीते साल जनवरी में एक बेटी के माता-पिता बने। दोनों को उनकी पिक्चर्स में अपनी बेटी पर प्यार लुटाते देखा गया है। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी छोटी सी बेटी मालती की प्यारी-प्यारी पिक्चर्स शेयर करते रहते हैं। प्रियंका को अपनी बेटी के साथ बिताए अनमोल पलों को रिकॉर्ड करना बहुत पसंद है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। शनिवार की सुबह प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालती मैरी के साथ एक बड़ा प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो 'फार्म लाइफ' का आनंद लेते हुए दिख रहीं हैं।

     इंस्टाग्राम वीडियो में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा मालती को पकड़े हुए दिखाई देती हैं। इसके बाद प्रियंका झुकती हुई नजर आती हैं उस वक्त उन्होंने अपनी पीठ पर एक बकरी को बिठाया हुआ होता है। क्वांटिको एक्ट्रेस के फेस पर एक अलग ही मुस्कान दिखाई दे रही है और जाहिर तौर पर उन्होंने फार्मिंग करते हुए बहुत ही अच्छा समय बिताया होगा। प्रियंका ढीली सफेद शर्ट, बेज पैंट और नीली बेसबॉल टोपी में नजर आ रही हैं। वहीं मालती मैरी को खेत में जानवरों को देखते हुए भी देखा जाता है। मालती ने एक सुंदर नीला और लाल फुल-स्लीव वाला जंपसूट पहना हुआ है। निक जोनास के भाई फ्रैंकलिन जोनास को भी उनके साथ देखा गया, और वह वीडियो में कुछ पक्षियों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

     प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा फेवरेट अंकल के साथ फार्म लाइफ। प्रीति जिंटा ने भी वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया और लिखा कि वह निश्चित रूप से अपने बच्चों जिया और जय को वहां ले जाएंगी। ''वाह! यह बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है। प्रीति ने लिखा, ''मैं निश्चित रूप से अपने दोनों बच्चों को वहां ले जा रही हूं। 

    वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन परिणीति के लिए एक स्पेशल मैसेज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लगाकर शेयर किया, आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा कल उदयपुर में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। प्रियंका ने परिणीति की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे आशा है कि आप अपने इस स्पेशल पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगी.. हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार।

    Tags