परिणीति की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मीडिया के सामने जोड़े हाथ

    परिणीति की सगाई में रंग जमाने के लिए दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, अब होगा धमाल

    परिणीति की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मीडिया के सामने जोड़े हाथ

    आज यानी शनिवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई दिल्ली के क्नॉट प्लेस के पास स्थित कपूरथला हाउस में होगी। परिणीति अपने परिवार के साथ दिल्ली मे ही हैं। परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए कई मेहमानों के नाम सामने आए हैं। उनमें से प्रियंका चोपड़ा भी हैं। प्रियंका शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनके आने का वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हो गया है।

    एक्ट्रेस चश्मा और कैप लगाए एयरपोर्ट से निकलती हैं और लाइट ब्राउन कलर के कैजुअल कपड़ों में नजर आती हैं। उनके आते ही थोड़ा हड़कंप सा मच जाता है। उनको लेने पहुंचे लोग बाकी लोगों को साइड साइड करके चिल्लाने लगते हैं। वहीं प्रियंका अपनी रफ्तार में आती हैं और तेजी चलते हुए कार में बैठ जाती हैं। लेकिन इस बीच वो पैपराजी और मीडिया के सामने हाथ भी जोड़ती हैं। अब एक्ट्रेस के सीधा सगाई से ही तस्वीरें सामने आएंगी। 

    हालांकि प्रियंका इस सगाई में शामिल होने के लिए अकेले ही पहुंची हैं। वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती को साथ लेकर नहीं आई हैं। प्रियंका की ये एक शॉर्ट ट्रिप होने वाली है। वो सगाई में शामिल होने के बाद तुरंत वापस चली जाएंगी। उनका इंडिया में फिलहाल रुकने का कोई प्लान नहीं हैं।

    एक्ट्रेस ने पिछले दिनों इंडिया में काफी टाइम बिताया था। प्रियंका दरअसल अपनी वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन कर रही थीं। उनकी ये वेब सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज हुई है।

    वहीं बात की जाए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तो खबर है कि उनकी सगाई में सानिया मिर्जा, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी शामिल हो सकते हैं। दोनों की सगाई की खबरें पिछले काफी दिनों से चल रही थीं लेकिन अब फाइनली उनकी सगाई हो रही है। पिछले दिनों दोनों साथ में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे और अकसर ही साथ में स्पॉट हो रहे थे।

    Tags