परिणीति को दुल्हन बने देख कर खुद को रोक नहीं पाए राघव चड्ढा, जल्दी आने का किया इशारा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन अब भी दोनों की शादी के इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में कपल का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों के प्यार की झलक साफ दिखाई दे रही है।

Raghav Chadha And Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं। इस व्हाइट थीम पर बेस्ड शाही स्टाइल वाली शादी के कई इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है जिसमें न्यूली वेड कपल की क्यूट अदा आपका दिल जीत लेगी।
इस वीडियो में एक्ट्रेस परिणीति जयमाल के लिए स्टेज पर आती नजर आ रही हैं। स्टेज पर राघव चड्ढा पहले से ही खड़े उनका इंतजार करते दिख रहे हैं। परिणीति को सामने से आता देख वो बड़े प्यार से इशारों-इशारों में जल्दी-जल्दी आओ कहते हैं। वो अपने दोनों हाथों से इशारा कर उन्हें जल्दी आने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। परिणीति उनकी ओर अपने भाइयों का हाथ पकड़कर आती हैं। इस मौके पर वह भाइयों का हाथ पकड़कर डांस करती हुई राघव की तरफ बढ़ती हैं। परिणीति के दोनों भाई एक्ट्रेस का हाथ राघव के हाथ में देते हैं। वो परिणीति के दोनों हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर ले जाते हैं और बड़े प्यार से उनके माथे पर किस करते हैं। राघव परिणीति के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों की क्यूटनेस देख उनपर जमकर प्यार लुटा हो रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति के पापा और राघव की मम्मी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं भगवंत मान भी कुर्सी पर बैठे तालियां बजाते दिख रहे हैं।
इससे पहले भी परिणीति और राघव की रोमांटिक केमिस्ट्री और क्यूट मोमेंट्स वाली वीडियो सामने आई थी। उनका इंस्टा पर वरमाला समारोह का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें परिणीति और राघव छतरी के नीचे डांस करते नजर आ रहे थे। दोनों की जोड़ी नंबर 1 लोगों को भा गई है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें परिणीति को राघव के माता-पिता को गले लगाते हुए दिखाया गया है।
परिणीति का ब्राइडल आउटफिट बेहद खूबसूरत होने के साथ ही काफी खास भी था। परिणीति ने अपनी लाइफ के बिग डे पर मनीष मल्होत्रा का आइवरी और गोल्ड शेड का लहंगा पहना था। इस लहंगे में एक्ट्रेस काफी क्लासी और प्यारी लग रही थी। परिणीति के इस ब्राइडल लहंगे को बनाने में 104 दिन के करीब टाइम लगा था। परिणीति का टोनल एक्रु बेस से बना सीक्विन वाले लहंगे में काफी महीन हैंडवर्क किया गया था। वहीं नई नवेली दुल्हन की चुनरी का बेस ट्यूल कपड़े का रखा गया था और इसके बॉर्डर पर भी हैवी एम्बेलिश्ड था जिस पर मोती वर्क किया गया था। इस कस्टमाइज्ड चुनरी पर राघव का नाम लिखा हुआ था।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर मल्टीटायर्ड अनकट नेकलेस कैरी किया था। जिसमें जॉम्बियन और रशियन एमरॉल्ड लगे हुए थे। परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्राइडल लुक में मैचिंग मांग टीका, हाथ फूल और इयररिंग्स से चार चांद लगा दिए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस का पेस्टल शेड का चूड़ा और कस्टमाइज्ड कलीरे उन्हें पंजाबी ब्राइड का टच दे रहे थे। तो वहीं राघव ने बेज रंग की पगड़ी के साथ सिंपल व्हाइट शेरवानी पहनी थी।
दरअसल दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। लवबर्ड्स परिणीति और राघव चड्ढा पहली बार लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में मिले थे। जहां उन दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में 'आउट-स्टैंडिंग' अचीवर्स से सम्मानित किया गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ही एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। जहां राघव ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं परिणीति ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों शानदार दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि ये दोनों की पहली मुलाकात थी। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो आगे शादी तक पहुंचा।
इस शाही शादी में टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा लड़की वालों की तरफ से शामिल हुए थे। जबकि राघव की तरफ से उनके आप पार्टी के सदस्य दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, क्रिकेटर हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा और सांसद संजय सिंह के साथ ही युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी शरीक हुए थे।