राज कुंद्रा ने क्यों किया था 'अलग' होने का पोस्ट? अगले ट्वीट में शिल्पा शेट्टी को लेकर दूर हुई कंफ्यूजन

    राज कुंद्रा ने बताया क्यों किया था अलग होने वाला ट्वीट, अपनी फिल्म रिलीज से पहले किया ये जरूरी काम

    राज कुंद्रा ने क्यों किया था 'अलग' होने का पोस्ट? अगले ट्वीट में शिल्पा शेट्टी को लेकर दूर हुई कंफ्यूजन

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म UT69 का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ये उन्ही की फिल्म है जिसमें वो एक्टिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में राज कुंद्रा की जेल जर्नी के बारे में दिखाया जाएगा। साल 2021 में पोर्न केस में फंसने के बाद राज को जेल की हवा खानी पड़ी थी। लेकिन इस दौरान राज कुंद्रा मीडिया से इतना ज्यादा नाराज हो गए कि उन्होंने मीडिया को शक्ल ना दिखाने की कसम खा ली थी।

    वहीं शुक्रवार सुबह राज कुंद्रा ने एक अलग होने का मैसेज किया जिसमें लगा कि वो शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था,''हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें।''

    हालांकि अब इस ट्वीट के पीछे की सच्चाई राज कुंद्रा ने खुद ही बता दी है। इसका शिल्पा शेट्टी से कोई लेना देना नहीं है। राज कुंद्रा ने अगला ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने मास्क से अलग हो गए हैं और अब वो मास्क नहीं पहनेंगे जिसने उन्हें दो साल तक बचाए रखा। उन्होंने लिखा, ''फेयरवेल मास्क...अब अलग होने का समय आ गया है! पिछले दो सालों में मुझे सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद।'' उन्होंने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके मास्क पहने हुए क्लिप्स हैं।

    हाल ही में जब राज ने अपनी फिल्म UT69 का ट्रेलर लॉन्च किया तो उस वक्त ही उन्होंने अपना मास्क भी उतार दिया था। जबकि इससे ठीक पहले शिल्पा शेट्टी भी मास्क पहनकर आ गई थीं। ट्रेलर लॉन्च पर राज कुंद्रा अपनी फैमिली को लेकर भावुक भी हो गए थे। क्योंकि केस के वक्त शिल्पा के बारे में भी काफी कुछ लिखा कहा गया था। राज ने कहा कि जो कुछ कहना है उनसे कहें, उनके बीवी बच्चों पर ना जाएं। राज की फिल्म UT69 अगले महीने 3 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

    Tags