Holi Special: शिल्पा शेट्टी-बिपाशा बासु समेत इन सितारों ने मनाई अपने नन्हें-मुन्नों संग होली, जमकर उड़ाया गुलाल

    होली का त्योहार बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने बच्चों संग मनाते हुए दिखाई दिए हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और सनी लियोनी समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

    Holi Special: शिल्पा शेट्टी-बिपाशा बासु समेत इन सितारों ने मनाई अपने नन्हें-मुन्नों संग होली, जमकर उड़ाया गुलाल

    होली का त्योहार पूरे विश्वभर में काफी धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार का हमारे बॉलीवुड सेलेब्स काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए नजर आते हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें औऱ वीडियोज इस वक्त सामने आई है। उनमें वो अपने बच्चों संग होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में बिपाशा बासु से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है। 

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी हर बार की तरह इस बार भी होली का त्योहार जबरदस्त तरीके से मनाती हुए दिखाई दी हैं। उनके परिवार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी बेटी समीशा और बेटा वियान दोनों को मस्ती भरे अंदाज में होली खेले देखा जा सकता है। 

    बिपाशा बासु

    एक्ट्रेस बिपाशा बासु अपनी बेटी देवी के साथ होली का त्योहार बेहद ही प्यारे तरीके के साथ मनाती दिखाई दी हैं। इसमें एक्ट्रेस का साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी बखूबी देते हुए नजर आए हैं। देवी इस दौरान काफी प्यारी लग रही हैं। 

    सोहा अली खान

    एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया संग ये त्योहार जमकर एंजॉय करती नजर आई हैं। इनाया और सोहा का साथ एक्टर कुणाल खेमू काफी अच्छे से देते दिखाई दिए हैं।

    दीया मिर्जा

    काफी वक्त के बाद एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपने बेटे अव्यान आजाद संग नजर आई हैं। होली के खास मौके पर वो अपने बेटे को गोद में लिए हुए सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देती हुई नजर आई हैं।

    सनी लियोनी

    वहीं, एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बेटों और बेटी अशर सिंह वेबर, नोआ सिंह वेबर और निशा सिंह वेबर संग विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में पहुंची। अपने बच्चों संग उन्होंने हर पल को खास तरीके से एंजॉय किया।

    Tags