रजनीकांत फिर बने नाना, छोटी बेटी सौंदर्य के घर गूंजी किलकारियां

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से नाना बने हैं। उनकी छोटी बेटी सौंदर्य रजनीकांत ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले भी उन्हें एक बेटा है।

    रजनीकांत फिर बने नाना, छोटी बेटी सौंदर्य के घर गूंजी किलकारियां

    रजनीकांत के परिवार में खुशियों ने दस्तक की है। रजनीकांत की दो बेटियां हैं एक ऐश्वर्या और दूसरी छोटी बेटी सौंदर्य। सौंदर्य अब दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सौंदर्य ने कुछ अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर की हैं और एक अपने नए बच्चे की भी। वो हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने अपने मां बनने की जानकारी देते हुए लिखा, ''भगवान की अति कृपा और पैरेंट्स के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं काफी एक्साइटेड हैं कि वेद का छोटा भाई वीर रजनीकांत वननगामुडी 11 सिंतबर,2022 को आया है।'' इसके बाद सौंदर्य ने डॉक्टर्स का धन्यवाद दिया है।

    बता दें कि सौंदर्य ने बिजनेस मैन और एक्टर विशगन वननगामुडी से साल 2019 में शादी की थी। शादी के बाद उन्हें वेद नाम का बेटा हुआ था। अब सौंदर्या का ये दूसरा बेटा है। सौंदर्य ने इससे पहले अश्विन राम कुमार से 2017 में शादी की थी। दोनों के बीच डिफ्रेंसेस होने की वजह से उन्होंने डिवोर्स ले लिया था। 

    रजनीकां की बड़ी का ऐश्वर्या हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ी हैं। उन्होंने साउथ एक्टर धनुष से शादी की थी। उनसे उनको दो बच्चे हैं। लेकिन दोनों ने इस साल के शुरुआत में अलग होने का ऐलान कर दिया था। अब दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। धनुष अपना फिल्मों में बिजी हैं तो ऐश्रवर्या अपने डायरेक्शन के काम में बिजी हैं। दोनों के बीच में साथ आने की खबरें आईं लेकिन कोई सुलह नहीं हुई। 

    Tags