यश राज फिल्म्स से नहीं कटा है रणवीर सिंह का पत्ता, भंसाली की बड़ी फिल्म में करेंगे काम!

    यश राज फिल्म्स और रणवीर सिंह के बीच नहीं हुई है खटास, आदित्य चोपड़ा ने नहीं टूटा है रिश्ता

    यश राज फिल्म्स से नहीं कटा है रणवीर सिंह का पत्ता, भंसाली की बड़ी फिल्म में करेंगे काम!

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के धांसू और बिंदास एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि उनकी यश राज संग बनी पिछली तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई थी। इसके चलते ये खबर तेजी से फैलने लगी की यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म बनाने से मना कर दिया है। रणवीर सिंह की पिछली फिल्म सर्कस भी फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि ये फिल्में पूरी तरह से गलत हैं। 

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा के एक दोस्त ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा, ''कौन कह रहा है कि आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते? आदि रणवीर को बहुत पसंद करते हैं और आज भी रणवीर सिंह बिना उनसे डिस्कस किए एक भी प्रोजेक्ट साइन नहीं करते हैं। उतार चढ़ाव इंडस्ट्री में आपको लॉन्ग टर्म बिजनेस को प्रभावित या परिभाषित नहीं करते हैं। राजेश खन्ना ने कुल 9 फिल्में फ्लॉप दी थीं, लेकिन फिर यश राज की दाग के साथ वापसी की।''

    वैसे रणवीर सिंह फिलहाल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट एक बार फिर नजर आएंगी। दोनों ने साथ में गली बॉय में काम किया था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने काफी समय बाद दोबारा डायरेक्टर की कुर्सी संभाली है।

    रणवीर सिंह इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बवारा में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ चुका है। हालांकि वो इस फिल्म से हट गए। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आदित्य चोपड़ा के दोस्त ने कहा, ''रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा के साथ वापसी करेंगे। ये रणवीर सिंह के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी।'' 

    Tags