शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म में हुई जवान एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री, आलिया भट्ट को मिलेगा तगड़ा कंपटीशन

    'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा 'बैजू बावरा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संजय लीला भंसाली के साथ बातचीत कर रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    Sanjay, Nayanthara and Ranveer

    Sanjay, Nayanthara and Ranveer

    साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की है। शाहरुख खान की फिल्म हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट रही। इसमें फेमस एक्ट्रेस ने एक उग्र पुलिस अधिकारी नर्मदा राय की भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि एक रिपोर्ट से पता चलता है कि नयनतारा अब बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी के लिए पहले से ही बातचीत कर रही हैं। अगर रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए तो 'जवान' एक्ट्रेस सीनियर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल पीरियड ड्रामा 'बैजू बावरा' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

    न्यूज़ रिपोर्टों के अनुसार, मास्टर क्राफ्ट्समैन ने 'बैजू बावरा' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नयनतारा से संपर्क किया है, जिसमें फेमस बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिकल पीरियड ड्रामा में नेशनल अवार्ड विनर आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी और रिपोर्टों से पता चलता है कि साउथ सुपरस्टार उनकी जगह नहीं ले रही हैं। इसके बजाय नयनतारा को रणवीर और आलिया के साथ फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    अपडेट के मुताबिक, 'बैजू बावरा' के दोनों मेकर्स फिलहाल नियम और शर्तों पर काम करने में बिजी हैं। नयनतारा और उनके पति, डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए मार्च 2023 में संजय लीला भंसाली से मुलाकात की थी। अगर सब प्लान के मुताबिक हुआ तो एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'बैजू बावरा' में एक्ट्रेस भी नजर आ सकती हैं।

    'बैजू बावरा' साल 1950 के दशक के एक हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिशियन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ ही मास्टर क्राफ्ट्स मैन संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर का ये चौथा प्रोजेक्ट है। आलिया भट्ट फिल्म में एक्टर के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस तरह वह 'गली बॉय' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद तीसरी बार रणवीर के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट के 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है।

    Tags