'लिव इन' में रह रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? लोगों को मिला ये सबूत

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक ही घर में रह रहे हैं साथ? देखिए यहां हैं ऐसा सबूत

    'लिव इन' में रह रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? लोगों को मिला ये सबूत

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स हैं। दोनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच रिलेशनशिप की भी खबरें छाई रहती हैं लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। पर समय समय पर फैंस को कुछ ऐसे हिंट मिल ही जाते हैं जिससे लगता है कि दोनों साथ में हैं। अब तो फैंस ने ये थ्योरी भी लगानी शुरू कर दी है कि दोनों लिव इन में रह रहे हैं। 

    दरअसल मंगलवार को रश्मिका मंदाना ने कुछ फोटोज शेयर की है। दरअसल उन्होंने अपने असिस्टेंट की एक शादी अटैंड की थी। इस दौरान उन्होंने एक मस्टर्ड कलर की साड़ी पहनी थी। पहली फोटो में वो शादीशुदा कपल के साथ दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो एक घर की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस साड़ी लुक में रश्मिका काफी प्यारी लग रही हैं। रश्मिका की स्माइल पर लोग फिदा हो गए हैं।

    पर साथ ही इस फोटो से उन्होंने ये पता लगाया है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लिव इन में रह रहे हैं। दरअसल रश्मिका ने जिस छत से फोटो शेयर की है, उस पर से कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा ने भी अपनी बैठे हुए फोटोज शेयर की थी। दोनों का बैकग्राउंड सेम है। इससे फैंस को लग रहा है कि दोनों साथ में ही रह रहे हैं।

    ये पहली बार नहीं है जब दोनों के साथ में होने के सबूत मिले हैं। जब दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। तब दोनों ने अलग-अलग फोटोज शेयर की थी लेकिन दोनों का बैकग्राउंड सेम था। एक ही दिन दोनों की फोटोज अपलोड हुई थीं। लेकिन तब भी दोनों ने खुलकर नहीं बताया था कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स आई थीं जिसमें कुछ सोर्स ने दोनों के साथ होने के बारे में कंफर्म किया था। 

    Tags