विजय देवरकोंडा क्रिसमस पर दिया बड़ा सरप्राइज, 100 फैंस को ले जायेंगे फ्री हॉलिडे पर

    विजय देवरकोंडा फ्री में भेज रहे हैं लोगों को ट्रिप पर, आप भी आइये 

    विजय देवरकोंडा क्रिसमस पर दिया बड़ा सरप्राइज, 100 फैंस को ले जायेंगे फ्री हॉलिडे पर

    विजय देवरकोंडा पिछले पांच सालों से लोगों के लिए सीक्रेट सेंटा बन कर गिफ्ट देते आये हैं। कोरोना काल में विजय ने 1700 परिवारों की मदद की थी। अब इस बार अपने फाउंडेशन की 5 वीं सालगिरह पर एक्टर ने अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप ऑफर की है। इस ऑफर को 100 फैंस को दिया जायेगा। विजय की तरफ से मिले इस शानदार ऑफर को सुन कर उनके फैंस काफी खुश हैं।

    विजय ने इस ऑफर की जानकरी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'एक परंपरा 5 पहले शुरू की। इस साल मेरे पास शानदार आइडिया है। मैं आप में से 100 लोगों को हॉलिडे पर भेज रहा हूं, जो कि पेड होगा। डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें।' इस फ्री हॉलिडे की खासियत ये है कि एक्टर ने अपने फैंस ही जगह चुनने का अधिकार दिया है। अब अपनी पसंद के हिसाब से फैंस घूमने जा सकते हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ में देखा गया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे उनकी हीरोइन थीं। लेकिन ये फिल्म बड़ी फ्लॉप निकली। लाइगर के फ्लॉप होने के बाद एक्टर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में खुद को बिजी किये हुए हैं। फ़िलहाल विजय ख़ुशी नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सामंथा प्रभु उनकी हीरोइन हैं। ये फिल्म सिवा निरवना डायरेक्ट कर रहे हैं। खुशी तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पहले शुरू हो चुकी है। दोनों एक्टर्स ने कश्मीर शेड्यूल शूट कर अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों एक्टर्स को साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Tags