एक जमाने में रेखा संग शादी करने की फिराक में थे सलमान खान, साइकिल लेकर हो जाते थे घर से फरार

    बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि एक जमाने में सलमान खान बॉलीवुड अदाकारा रेखा के प्यार में पागल थे। इस बात का खुलासा खुद रेखा कर चुकी हैं।

    एक जमाने में रेखा संग शादी करने की फिराक में थे सलमान खान, साइकिल लेकर हो जाते थे घर से फरार

    बॉलीवुड अदाकारा रेखा के लिए आज बेहद खास का दिन है। रेखा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की ये एवरग्रीन अदाकारा 69 साल की हो गई हैं। सुबह से ही लोग रेखा को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज सुबह से ही रेखा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रेखा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन पर करोड़ों लोग फिदा हैं। हाल तो ये है कि आम लोग के साथ साथ बॉलीवुड सितारे भी रेखा को अपना दिन दे चुके हैं। इस लिस्ट में एक नाम सलमान खान का भी है। 

    एक जमाना था जब सलमान खान रेखा को देखने के लिए अपने घर से भाग जाया करते थे। इस बात का खुलासा खुद रेखा ने किया था। सालों पहले बिग बॉस 8 के मंच पर रेखा मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान रेखा ने सलमान खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। रेखा ने बताया कि किस तरह से सलमान खान उनके पीछे पीछे घूमा करते थे।

    जैसे ही रेखा ने बोलना शुरू किया वैसे ही सलमान खान उनके पैरों में पड़ गए। सलमान खान ने रेखा को रोकने की कोशिश की हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम हो गई। इस दौरान रेखा ने बताया कि किसी जमाने में वो रोज सुबह टहलने निकलती थीं। ऐसे में सलमान खान रोज अपनी साइकिल लेकर उनके पास पहुंच जाया करते थे। सलमान खान रेखा के पीछे चलना पसंद करते थे। 

    इस घटना के बारे में बात करते हुए रेखा ने खुलासा किया कि सलमान खान उनके प्यार में छोटी उम्र में ही गिरफ्तार हो चुके थे। हालांकि ये बात कभी भी सलमान खान को पता नहीं चली। ये बात सुनते ही सलमान खान शर्म के मारे लाल हो गए। रेखा ने बताया कि उस समय सलमान खान की उम्र केवल 8 साल थी। सलमान खान अपने परिवार से कहते थे कि वो बड़े होने के बाद रेखा के साथ शादी करेंगे। 

    Tags