सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, यूजर्स बोले -सहानुभूति लेना बंद करो

    सुशांत के साथ अपने रिश्ते को हर पाल याद करती हैं रिया, तस्वीर में दिखा कुछ अलग 

    सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, यूजर्स बोले -सहानुभूति लेना बंद करो

    सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन सालों में यकीन करना मुश्किल होता है कि एक्टर हमारे बीच नहीं रहे। अगर सुशांत होते तो आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे होते। इस मौके पर आज उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

    रिया ने सुशांत के साथ दो ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें पहले नहीं देखा गया था। पहली तस्वीर में दोनों कप से अपना चेहरा छुपाये हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों पोज़ दे रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने कुछ लिखा नहीं है।

    रिया के इस पोस्ट पर मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये एक्ट्रेस का सहानुभूति लेने की ट्रिक है। वहीं अगले यूजर ने एक बार फिर रिया को सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन कुछ ऐसे भी है जो रिया की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो मुश्किल वक़्त में भी सुशांत के साथ अपने प्यार के लिए खड़ी रहीं, लड़ती रहीं। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि वो बहुत हिम्मती हैं। उम्मीद है रिया को कुछ अच्छे कमेंट्स से हिम्मत जरुर मिली होगी।

    आज सुशांत के जन्मदिन पर उनकी बहनों ने भी उन्हें याद किया है। उनकी बहन ने अपनी शादी की एक तस्वीर कर उस पल को दुनिया के साथ शेयर किया है जब उनका भाई सुशांत उनकी विदाई में उनके साथ खड़ा था।

    बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया था। उनके सुसाइड के पीछे गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कारण बताया गया था। साथ ही एक्टर द्वारा ड्रग्स लेने के भी कई सबूत सामने आये, रिया और उनके भाई शोविक पर ड्रग डीलर से बातचीत कर माल दूसरों तक पहुंचाने का भी आरोप लगा था जिसके वजह से दोनों को महीने भर से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा था। अब रिया के वापसी का इंतजार हो रहा है।

    Tags