सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, भांजे को देख रो पड़ी बहन रिया

    आनंद आहूजा बेटे के घर आने से बेहद खुश हैं। इस नन्हें मेहमान की खुशियां कपूर और आहूजा परिवार में मनाई जा रही हैं। ऐसे में सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली झलक शेयर कर दी है।

    सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, भांजे को देख रो पड़ी बहन रिया

    सोनम कपूर माँ बन गई हैं। हाल में उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया था कि वो और आनंद आहूजा बेटे के घर आने से बेहद खुश हैं। इस नन्हें मेहमान की खुशियां कपूर और आहूजा परिवार में मनाई जा रही हैं। ऐसे में सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली झलक शेयर कर दी है।

    रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवजात भांजे की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर बेटे के जन्म के तुरंत बाद की लग रही है। नन्हा मेहमान अपनी नानी सुनीता कपूर और मौसी रिया के साथ हॉस्पिटल में हैं। सही मास्क से चेहरे को कवर करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर की खूबसूरती है कि रिया अपने छोटे भांजे को देख कर रो पड़ी। ये खुशी के आंसू थे।

    बता दें, इस साल के शुरुआत में सोनम कपूर ने जानकारी दी थी कि वो माँ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा के साथ अपना एक फोटोशूट शेयर किया था। साथ ही प्रेग्नेंसी की इस हालत में हाल में उन्हें करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में भाई अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। सोनम ने बताया था कि ये उनका आखिरी महीना चल रहा है। वो कभी भी माँ बन सकती हैं। अब उन्होंने बेटे को जन्म दे दिया है। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ बताये गये हैं।

    Tags