अनिल कपूर इंस्टाग्राम पर बने मिस्टर इंडिया? खाली अकाउंट देखकर बेटी सोनम का भी चकराया सिर

    अनिल कपूर का इंस्टाग्राम खाली हो चुका है, इसमें ना ही फोटो बची है और ना ही उनकी डीपी। अब तो सोनम कपूर भी कंफ्यूज हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

    अनिल कपूर इंस्टाग्राम पर बने मिस्टर इंडिया? खाली अकाउंट देखकर बेटी सोनम का भी चकराया सिर

    अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे झक्कास एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 40 साल हो गए हैं। अनिल कपूर अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था जबकि हाल ही में उन्होंने फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में कैमियो किया था। जबकि ओटीटी की दुनिया में अनिल कपूर पिछले दिनों नाइट मैनेजर 2 में देखे गए थे। इसके पहले पार्ट में भी उन्होंने कमाल कर दिखाया था।

    वहीं सोशल मीडिया पर भी वो आज के जेनेरेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और खूब एक्टिव रहते हैं। टाइम टू टूाइम उन्हें अपनी एक्टिविटीज भी शेयर करते हुए देखा गया है। पर अचानक से वो इंस्टाग्राम से गायब हो गए हैं। अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपना इंस्टाग्राम खाली कर दिया है उनके अकाउंट पर ना कोई फोटो दिख रही है ना ही कोई डीपी। जबकि उनके ब्लू टिक के साथ उनके 5.8 मिलियन फॉलोअर्स बरकरार हैं। 

    अनिल कपूर ने ऐसा क्यों किया है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। खुद उनकी बेटी सोनम कपूर को भी नहीं पता। सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अनिल कपूर के इस खाली सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है और 'डैड???' लिखा है। वो खुद जानना चाह रही हैं कि आखिर माजरा क्या है। अब तो अनिल कपूर ही बता सकते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। फिलहाल तो हमें इंतजार ही करना होगा।

    अनिल कपूर की आने वाली फिल्म

    अनिल कपूर अब फिल्म एनिमल में 1 दिसंबर को नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक गैंगस्टर और बिजनेसमैन के रोल में नजर आएंगे। एनिमल में लीड रोल रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का है। रणबीर कपूर अपने पापा से भी ज्यादा खतरनाक गैंगस्टर बनकर दिखाएंगे। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags